फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   23rtkknl12182042618.sty

23rtkknl12182042618.sty

Sat, 24 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
23rtkknl12182042618.sty
आठ अप्रैल के व्यापीर सम्मेलन के लिए दिया न्योता
विज्ञापन

तरावड़ी। हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार व्यापारी, किसान और मजदूर वर्ग के कल्याण के साथ हर वर्ग के लोगों के विकास एवं उत्थान के लिए प्रयासरत है। हाल ही में सरकार ने हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन करके व्यापारियों के हितों को सुरक्षित रखने का प्रयास किया है। वह शुक्रवार को तरावड़ी की अनाज मंडी स्थित किसान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान आठ अप्रैल को रोहतक मेें होने वाले राज्य स्तरीय व्यापारी सम्मेलन में पहुंचने का भी न्योता दिया। कहा कि इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। व्यापारी वर्ग के हितों के लिए अनेक घोषणाएं करेंगे। बताया कि हरियाणा सरकार ने किसानों और व्यापारियों के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं। इस मौके पर राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान नरेश बंसल, लेखराज, शीशपाल, राकेश हंस, यशपाल शर्मा, सुशील गर्ग, लाला फकीर चंद, रामेश्वर दास, रमेश बंसल, बनवारी लाल, दुर्गेश मित्तल, गोबिंद गर्ग, विरेंद्र बंसल, तिलक राज आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed