{"_id":"5a47dbb24f1c1bc5668b80da","slug":"101514658738-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु गुरुकुल में किया वेद विद्या का प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु गुरुकुल में किया वेद विद्या का प्रचार
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य समाज भवन में लघु गुरुकुल का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
मॉडल टाउन स्थित आर्य समाज भवन में दो दिवसीय लघु गुरुकुल का आयोजन किया गया। इसका आयोजन राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा जनपद करनाल द्वारा किया गया। लघु गुरुकुल के पहले दिन सैकड़ों महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रथम सत्र में महिलाओं को प्रशिक्षित करते हुए आचार्या सुशीला ने कहा कि यदि राष्ट्र में वेद विद्या का प्रचार अच्छे से हो जाए तो यह राष्ट्र पुन: संसार का सिरमौर होगा। उन्होंने कहा कि निर्माण का यह पुण्य कार्य राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा पिछले कई सालों से लगातार कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था हजारों शिविरों का आयोजन कर चुकी है और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन होते रहेंगे। इस अवसर पर सभा के जनपदीय अध्यक्ष आर्य राजकुमार, मंत्री आर्य अखिलेश, महिला विंग अधिकारी प्रधान प्रभा आर्या, मंत्राणी अंजली आर्य, सत्र संयोजिका उषा आर्य, भजन उपदेशिका सीमा आर्य और प्रमिला आर्य तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने आईं काफी महिलाएं उपस्थित रहीं।