{"_id":"6834d7f796e130c238090dc6","slug":"100-smart-meters-damaged-due-to-lightning-and-rain-karnal-news-c-18-knl1008-655620-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बिजली की चमक और बारिश से 100 स्मार्ट मीटर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बिजली की चमक और बारिश से 100 स्मार्ट मीटर खराब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आसमानी बिजली की चमक और बारिश से स्मार्ट मीटर खराब हो रहे हैं। शहर में दो दिन पहले हुई बारिश से 100 से ज्यादा मीटर खराब हो गए जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के वार्ड 18 की शांति नगर कॉलोनी की गली नंबर एक में आसमानी बिजली की चमक व बिजली के तारों के जरिये मीटर में पानी जाने से दो खंभों के छह मीटर खराब हो गए। कर्ण विहार में भी अलग-अलग गलियों में 20 से ज्यादा मीटर खराब हो गए। यहां बिजली के तारों में पानी भरने से स्पार्किंग और तार जलने के मामले भी आए हैं।
सबसे ज्यादा मामले दुर्गा कॉलोनी, पृथ्वी विहार, फूसगढ़ रोड से आए हैं। इसके अलावा शिव कॉलोनी, बलजीत एन्क्लेव, सूर्य नगर, शुगर मिल कॉलोनी में भी मीटर खराब होने के मामले आए हैं। हालांकि उपभोक्ताओं की ओर से बिजली सुविधा केंद्र में फोन करने पर निगम की टीम मीटर लेकर घर पहुंच रही है और खराब मीटरों को बदलकर नया मीटर लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारू की जा रही है।