फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10 tola gold, 90 thousand cash cleared from rice trader's house

चावल व्यापारी के घर से 10 तोला सोना, 90 हजार नकदी साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
10 tola gold, 90 thousand cash cleared from rice trader's house
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-3 में दिन दहाड़े चावल व्यापारी के घर को चोरों ने निशाना बनाया। वीरवार दोपहर महज दो घंटे में वारदात को अंजाम देते हुए 10 तोला सोना, 90 हजार नकदी और चांदी के अन्य सामान पर हाथ साफ किया। वारदात से पहले सीसीटीवी के तार खोले। घर के मुख्य द्वार का ताला खोलकर प्रवेश किया। तब व्यापारी की पत्नी, बेटा और बेटी के साथ बाजार में राखियां खरीदने एवं पीर पर माथा टेकने गई थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
चावल व्यापारी तिलक राज की पत्नी सीमा रानी ने बताया कि वह दोपहर करीब सवा दो बजे घर से निकली और मंगल कालोनी स्थित अपने मायके गई। यहां से उन्होंने बाजार में राखियां खरीदी और माल रोड स्थित पीर पर माथा टेकने गए। करीब चार बजे वे घर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला खुला था। अंदर सामान बिखरा था। दीवान में रखा सामान भी गायब था। 10 तोले सोने के गहने और बिस्कुट, चांदी के गहने व 90 हजार रुपये नकदी गायब थी। उन्होंने तुरंत पति को फोन किया, साथ ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

गहने ले गए, बैग मौके पर फेंका, अलमारियां खंगाली
चोरों ने घर के दोनों कमरों की अलमारियों को खोल कर खंगाला। दीवान से गहनों का बैग निकाला। महिला का कहना है कि चोर बैग से गहने निकाल कर ले गए। बैग वहीं फेंक गए। महिला का कहना है कि गहने दीवान में रखे थे, इसकी जानकारी उनके परिवार में भी किसी सदस्य को नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी डालकर बेटी को देने के लिए बनवाए थे गहने
महिला सीमा रानी का कहना है कि कुछ समय पहले ही उनकी बेटी की शादी हुई थी। उस समय वे बेटी को ज्यादा सामान नहीं दे पाए थे। अब त्योहारी सीजन शुरू होते ही उन्होंने कमेटी डालकर पैसे जुटाए और गहने खरीदे ताकि रक्षा बंधन पर बेटी को उपहार में दे सकेें ।
मंदिर में रखा था डीवीआर, कमरे में नहीं थे कैमरे
व्यापारी तिलक राज ने बताया कि घर के मंदिर में सीसीटीवी का डीवीआर लगा था। कैमरे घर के मुख्य द्वार पर थे। कमरे के अंदर कोई कैमरा नहीं था। उन्होंने बताया कि चोरों ने मंदिर में जाकर डीवीआर से कैमरे के तार खोले हैं। गेट से प्रवेश करते हुए भी उनकी फुटेज नहीं आई है। उन्हें पत्नी ने फोन कर चोरी की सूचना दी थी।
कुत्ते को घर छोड़ जाते तो बच जाता सामान
व्यापारी ने घर पर कुत्ता भी पाला हुआ है। महिला बाजार जाते हुए कुत्ते को भी साथ ले गई थी। अब उन्हें पछतावा हो रहा है। यदि वे कुत्ते को घर छोड़ जाते तो शायद सामान चोरी होने से बच जाता।

चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी। अभी तक की जांच में सामने आया है कि मुख्य द्वार का ताला भी खोला गया था और डीवीआर भी बंद मिला। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगे की जांच करेंगे।
-संदीप कुमार, प्रभारी, थाना शहर करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed