फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10 new corona case arrived, 16 recovered

कोरोना के 10 नए केस आए, 16 ने दी महामारी को मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
10 new corona case arrived, 16 recovered
जिले में कोरोना के मामले रुकने की बजाए लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को फिर से दस नये कोरोना के पाजिटिव केस आए हैं। वहीं राहत की बात ये है कि एक ही दिन में 16 कोरोना संक्रमित मरीजों ने महामारी को मात भी दी है। कोरोना को हराने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। ऐसे में जिले में अब कोरोना पाजिटिव के कुल 213 मामले हो गए हैं और 90 एक्टिव केस हैं। वहीं कुल 138 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के 10 केसों में पांच अकेले सेक्टर-13 से हैं। इनमें से तीन एक ही परिवार के सदस्य हैं। 57 साल की महिला और उसके दो बेटे कोरोना पाजिटिव मिले हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों घर आने वाली मेड के जरिये संक्रमित हुए हैं। इससे पहले यह काम वाली बाई 17 जून को कोरोना पाजिटिव पाई गई थी। वहीं, दो राइस मिलर्स भी कोरोना पाजिटिव मिले हैं। ये दोनों पानीपत में एक कोरोना पाजिटिव के संपर्क में आये थे। इसके अलावा इंद्री के गांव फाजिलपुर निवासी 30 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। वह गुरुग्राम में एक कंपनी में काम करता है और गांव आया था। गांव रमानी निवासी युवक लखनऊ से आया है। इसी प्रकार मूल रूप से दिल्ली निवासी स्टूडेंट अपने चचेरे भाई के साथ ओल्ड हाउंसिंग बोर्ड में आया है। उसकी भी जांच रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। राजीव पुरम निवासी 28 वर्षीय युवती चित्रकूट धाम से दौरा करके लौटी है, आने पर टेस्ट कराया गया तो वह संक्रमित मिली। एक युवक एक मिल निवासी है। खास बात ये है कि इनकी ट्रैवल हिस्ट्री बाहर की है। सभी मरीजों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज और नीलोखेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर में दाखिल कराया गया है। साथ ही संपर्क में आये लोगों को स्क्रीनिंग शुरू कर दी गयी है।
विज्ञापन

आज 201 लोगों की रिपोर्ट आयेगी
जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित कुल 15262 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जबकि इनमें से 14805 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 201 व्यक्ति की रिपोर्ट आना बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. अश्विनी आहुजा ने बताया कि जिले में अब तक विदेश से आए यात्रियों की संख्या 1125 है, जिनमें से 1031 व्यक्ति 28 दिन या इससे अधिक दिनों का सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं। जबकि 0 से 14 दिन वाले कांटैक्टस व यात्रियों की संख्या 1939 है, और 15 से 28 दिन वाले यात्रियों की संख्या 633 है, 701 व्यक्ति 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों का करें पालन : डीसी
डीसी निशांत यादव ने कहा कि लोग जरूरी कार्य के लिए ही बाहर निकलें और मास्क का प्रयोग जरूर करें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और अपने आपको निरंतर सैनिटाइज करते रहें। उन्होंने कहा कि बिना मास्क के घर से बाहर निकलने पर 500 रुपये जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि अगर कोई ऐसा व्यक्ति मिले जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री बाहर की है, तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि उसके स्वास्थ्य की जांच की जा सके और लक्षण पाए जाने पर कोविड-19 का टेस्ट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed