फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10 lakhs were cheated in the name of getting a Canadian tourist visa

Karnal News: कनाडा का टूरिस्ट वीजा लगवाने के नाम पर 10 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
10 lakhs were cheated in the name of getting a Canadian tourist visa
करनाल। कनाडा का टूरिस्ट वीजा लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये ठग लिए। रामनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में यमुना विहार निवासी अमर सिंह ने बताया कि कनाडा का वीजा लगवाने के लिए उसने चंडीगढ़ में एजेंट गुरविंद्र सिंह से संपर्क किया था। उसने कहा कि वह टूरिस्ट वीजा पर कनाडा भेज देगा। इसके लिए 20 लाख रुपये लगेंगे। इसकी आधी रकम पहले और आधी बाद में देनी होगी। उसने आरोपी को अलग-अलग समय में 10 लाख रुपये दे दिए, लेकिन आरोपी ने उसका वीजा नहीं लगवाया। जब आरोपी ने रुपये वापस मांगे तो उसने तीन चेक दिए जो बाउंस हो गए। अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed