फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10 lakh cheated in the name of job showing photo with ministers

मंत्रियों के साथ फोटो दिखा नौकरी के नाम पर 10 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
10 lakh cheated in the name of job showing photo with ministers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मंत्रियों के साथ खींची फोटो दिखाकर 10 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। चरखी दादरी के गांव झिंझर निवासी प्रवीन शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता को मनोज भल्ला निवासी गुरुग्राम ने कहा कि राष्ट्रपति भवन में क्लर्क के पद पर किसी को नौकरी पर लगवाना हो तो बता देना, रामपाल निवासी गढ़ी झंझाड़ा, गन्नौर (सोनीपत) उसका जानकार है। जिसकी राष्ट्रपति भवन में अच्छी खासी पहचान है।

आरोपी ने यह भी बताया कि उसके प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री हरियाणा सहित भाजपा के कई नेताओं के साथ जान पहचान है। इसके बाद रामपाल से उसके पिता ने नौकरी के लिए बात की तो 10 लाख रुपये मांगे। इसके बाद वह रामपाल से 17 जुलाई 2021 को करनाल सेक्टर-5 में मिला तो उसने भाजपा के बड़े मंत्रियों के साथ अपनी फोटो दिखाई। वह उसके बहकावे में आ गया और उन्होंने रामपाल के ड्राइवर को पहले साढ़े चार लाख, फिर साढ़े पांच लाख रुपये दे दिए, लेकिन आरोपी ने नौकरी पर नहीं लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed