फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10 lack extortion demand

पूर्व सरपंच से मांगी 10 लाख की रंगदारी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
10 lack extortion demand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। गांव चौगांवा के पूर्व सरपंच देवेंद्र से एक व्यक्ति ने फोन कर 10 लाख की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर आरोपी ने सरपंच के पुत्र को जान से मारने की धमकी भी दी है। सरपंच ने मामले की शिकायत एसपी करनाल को दी तो पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में देवेंद्र सिंह निवासी चौगांवा ने बताया कि बीती 29 दिसंबर को उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उससे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

रंगदारी नहीं देने पर आरोपी ने उसके बेटे को उठा लेने और जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम सचिन बताते हुए एक मर्डर करवाने की बात भी कबूल की है। कार्यकारी थाना प्रभारी कृष्ण लाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीआईए स्टाफ द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed