Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10.4 kilometer journey of 3 hours 19 minutes with Rahul Gandhi in Bharat Jodo Yatra

Karnal News: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ 3 घंटे 19 मिनट का 10.4 किलोमीटर का सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
10.4 kilometer journey of 3 hours 19 minutes with Rahul Gandhi in Bharat Jodo Yatra
पानीपत। गांव सनौली खुर्द और छाजपुर के बीच नामचर्चा घर से संजय चौक तक शहर की टूटी सड़कों से गुजरते हुए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार को 10.4 किलोमीटर का सफर 3:19 घंटे में पूरा किया। इस बीच राहुल गांधी ने 46 मिनट का ब्रेक भी लिया। पैदल यात्रा सुबह 8:37 बजे शुरू हुई, जो संजय चौक पर 12:06 बजे समाप्त हुई। हालांकि यात्रा शुक्रवार सुबह छह बजे शुरू होनी थी, लेकिन एक दिन पहले मां सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने पर राहुल गांधी दिल्ली रवाना हो गए थे, जिसकी वजह से करीब ढाई घंटे की देरी से यात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन

राहुल गांधी दिल्ली से सीधे नामचर्चा घर के पास पहुंचे। यहां पहले से ही राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, समालखा विधायक धर्म सिंह छौक्कर, कांग्रेस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा समेत कई नेता पहुंच चुके थे। ढाई घंटे की देरी की वजह से राहुल गांधी ने पहुंचते ही पैदल यात्रा शुरू कर दी। बीच में सनौली रोड पर मार्बल मार्केट के पास एक फैक्टरी में जलपान के लिए ब्रेक लिया। इसके बाद फिर चले और अंत में यात्रा का समापन संजय चौक पर हुआ। यहां से राहुल गांधी कार में सवार होकर अनाज मंडी में लंच के लिए निकल गए। राहुल गांधी की यात्रा में उनके साथ शुरू से लेकर अंत तक राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा साथ दिखाई दिए। इसके अलावा कुमारी सैलजा भी उनके साथ कदम से कदम मिलाती नजर आईं। समालखा विधायक धर्मसिंह छौक्कर भी साथ रहे। इनके अलावा भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी कुछ दूरी तक राहुल के साथ चले। यात्रा के दौरान कई जगहों पर राहुल गांधी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

- शहर में प्रवेश करते ही भीड़ बेकाबू दिखी
राहुल गांधी की सुरक्षा कवच को कोई भेद न पाए इसलिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी। हालांकि कुछ लोगों ने उनके सुरक्षा चक्र को भेदने का प्रयास किया, जो राहुल के प्रशंसक निकले। इसमें से कुछ लोगों से राहुल मिले भी लेकिन उनको फिर से सुरक्षा चक्र से बाहर कर दिया गया। शहर में प्रवेश करने के बाद भीड़ बढ़ती गई और बेकाबू होने की स्थिति बनती दिखी। भगदड़ भी मची, लेकिन सब नियंत्रित कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर समर्थकों एवं प्रशंसकों को दिक्कत, चलने की जगह रही कम
नामचर्चा घर से लेकर संजय चौक तक राहुल गांधी अपने दल-बल के साथ 30 फीट चौड़ी सड़क पर खुलकर चल रहे थे। उनका सुरक्षा चक्र पूरी सड़क को घेरे हुए थे। उनके साथ चलने, फोटो लेने, नारे लगाने वाले उनके समर्थकों के लिए सड़क के दोनों ओर सिर्फ तीन फीट की पगडंडी ही बची थी। यहीं से लेकर गिरते-पड़ते, संभलते और ठोकरें खाते हुए चलते रहे।
नहीं की गई मरम्मत, खस्ताहाल सनौली रोड पर ही चले राहुल
सनौली रोड के गड्ढ़ों को भरने में सरकार और जिला प्रशासन फेल हो गया। ऐसे में राहुल को सड़कों के गड्ढ़ों से ही सफर करना पड़ा। सड़क के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ फीट का कच्चा रास्ता और उसके आगे 10 फीट तक की खाई से लोग गुजर रहे थे ताकि एक बार राहुल गांधी को देख सकें। कुछ उनके साथ फोटो लेने के लिए दौड़ लगा रहे थे। भीड़ ज्यादा और रास्ता कम होने की वजह से भागदौड़ के चक्कर में कुछ लोग तो गिर भी गए, हालांकि उनको संभाल लिया गया।

- यूएसए से आयीं प्रोफेसर का हाथ पकड़े बात की, पार्टी नेताओं से कम
राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा में सबसे ज्यादा बात यूएसए से आयीं प्रोफेसर शीला जेसनऑफ से ही की। बुजुर्ग प्रोफेसर का हाथ पकड़कर राहुल लगातार बात करते दिखे। साथ चलने वाले पार्टी नेताओं से बेहद कम बात की। इनमें दीपेंद्र हुड्डा, भूपेंद्र हुड्डा से लेकर प्रदेशाध्यक्ष उदयभान तक शामिल रहे। कुमारी सैलजा से तो राहुल एक बार भी बात करते नजर नहीं आए।
ये रही टाइमलाइन :
- सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर राहुल गांधी इनेवो से नाम चर्चा घर के आगे पहुंचे, यहीं से पैदल यात्रा शुरू की
- सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर राहुल गांधी का काफिला छाजपुर पहुंचा। यहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया
- निबंरी गांव में राहुल गांधी 9 बजकर 27 मिनट पर पहुंचे।
- उग्रा खेड़ी में राहुल गांधी 9 बजकर 53 मिनट पर पहुंचे।
- सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर राहुल गांधी मार्बल मार्केट स्थित सरदाना की फैक्टरी पहुंचे।
- यहां से राहुल ठीक 46 मिनट बाद 11 बजकर 03 मिनट पर बबैल नाके की ओर निकले।
- ठीक 11 बजकर 33 मिनट पर राहुल गांधी बबैल नाके पर पहुंच गए।
- यहां से ठीक 11 बजकर 46 मिनट पर राहुल गांधी सनौली रोड स्थित शिव चौक के पास पहुंचे
- संजय चौक पर राहुल 12 बजकर 6 मिनट पर पहुंच गए। यहां से अनाज मंडी में कार में सवार होकर गए।
- अनाज मंडी में राहुल गांधी 12 बजकर 13 मिनट पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed