{"_id":"610afd058ebc3ebc566967f2","slug":"10-26-lakh-cheated-from-retired-engineer-by-making-obscene-video-karnal-news-knl7888752","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो बनाकर रिटायर्ड इंजीनियर से 10.26 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील वीडियो बनाकर रिटायर्ड इंजीनियर से 10.26 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेल कर सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त एसडीओ से 10.26 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ ही दिन पहले ऐसे ही मामले में एनडीआरआई के एक शोधकर्ता को भी निशाना बनाया गया था। पुलिस के साइबर सेल विशेषज्ञ भी इन मामलों को खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटे हुए हैं।
शहर के एक पॉश इलाके के सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त एडीओ ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उसका एकाउंट सोशल साइट टैग्ड.कॉम पर है। पांच मई 2021 को उसके पास एक माही नाम की युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। जिसे उसने स्वीकार कर लिया। लड़की ने लिखा कि उसकी मां कोरोना से बीमार है, मदद के लिए उसने व्हाट्सएप नंबर मांगा तो उसने नंबर दे दिया। इसके बाद व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई, जिसमें आपत्तिजनक हालत में एक युवती दिखाई दी।
युवती ने उससे 11 हजार रुपये मांगे। इसके बाद उसने उस नंबर को हटाकर ब्लाक कर दिया। छह जुलाई को एक अंजान नंबर से कॉल आई। उसने कहा कि तुम्हारी यूट्यूब पर एक अश्लील वीडियो है, उसे हटाना है तो 25500 रुपये लगेंगे। बुजुर्ग व्यक्ति होने के कारण बदनामी के भय से मैंने रुपये दे दिए लेकिन फिर कॉल आई और कहा कि दो और वीडियो हैं, हटाना है तो इसके लिए भी 51000 रुपये लगेंगे। मैंने वे रुपये भी दे दिए। इसके बाद दोबारा फोन पर कहा गया कि व्हाट्सएप पर भी आपका एक आपत्तिजनक वीडियो मौजूद है, इसे भी हटाना है तो 1.70 लाख रुपये और लगेंगे। बदनामी के डर से मैंने ये रुपये भी दे दिए।
विज्ञापन
इसके बाद 11 जुलाई को ही क्राइम ब्रांच से जांच अधिकारी मनदीप सिंह के नाम से फोन आया और कहा कि युवती ने आपके खिलाफ शिकायत दी है, शिकायत निपटानी है तो 1.50 लाख रुपये लगेंगे। सौदा 80 हजार रुपये में तय हो गया और मैंने ये भी आरोपियों को ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद फिर फोन कर मुझसे कहा गया कि इतने रुपये में बात नहीं बनेगी। मामला पूरी तरह खत्म कराना है तो सात लाख रुपये और लगेंगे। फिर पांच लाख पर केस पूरी तरह खत्म करने की बात तय हुई। इसी तरह कुल मिलाकर अब तक 1026500 रुपये ठग जा चुके हैं। लेकिन मुझे अभी भी लगातार धमकियां दी जा रही हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने माही नाम की युवती के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।