फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   1.71 lakhs cheated in the name of lottery of 25 lakhs

25 लाख की लाटरी के नाम पर ठगे 1.71 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
1.71 lakhs cheated in the name of lottery of 25 lakhs
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। 25 लाख रुपये की लाटरी के नाम पर महिला से 1.71 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला से करीब चार माह तक बातचीत करता रहा और गुमराह किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांधी नगर निवासी रूबी ने बताया कि सलीम राजपूत नाम के व्यक्ति की 17 मार्च को व्हाट्सएप से कॉल आई और उनके पास एक फार्म भेजा जिस पर लिखा था कि उनकी 25 लाख रुपये की लाटरी लगी है।

आरोपी ने उन्हें 7 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन द्वारा भेजने के लिए कहा तो उसने पैसे भेज दिए गए। ऐसे ही अलग-अलग कई ट्रांजेक्शन में करीब चार माह तक आरोपी ने उससे 1 लाख 71 हजार 500 रुपये ऐंठ लिए। आरोपी रोजाना उनसे लाटरी को लेकर बातचीत करता था। आरोपी ने उससे कोविड टेस्ट की रिपोर्ट भी ली और फाइल चार्ज व लेट फीस के नाम पर भी पैसे वसूले। बार-बार पैसे देने पर उनके पिता भी परेशान हो गए। इसके बाद वे घर से चली गई। जब चंडीगढ़ पहुंची तो वहां पुलिस ने भी उन्हें पकड़ लिया। बाद में पिता उन्हें वहां से वापस लेकर आए। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed