फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kanwariya dies in road accident in Jhajjar three injured

Haryana: पिकअप का संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकराई, कांवड़िये की मौत, घर पर कमाने वाला अकेला था साहिल

Fri, 02 Aug 2024 03:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 02 Aug 2024 03:32 PM IST
सार

हरियाणा के झज्जर में सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य घायल हुए हैं। मृतक की पहचान साहिल के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन
Kanwariya dies in road accident in Jhajjar three injured
पुलिस को शिकायत देते मृतक के परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर के भापडोदा गांव के पास डाक कांवड़ की पिकअप गाड़ी का अचानक संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में चार कांवड़िये घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए झज्जर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान एक कांवड़िये की मौत हो गई। मृतक साहिल गांव भदानी का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार साहिल खेती-बाड़ी का काम करता था। साहिल गांव की डाक कांवड़ में शामिल होकर 29 जुलाई को हरिद्वार गया था और एक अगस्त को हरिद्वार से डाक कांवड़ उठाकर गांव भदानी लौट रहा था। जैसे ही डाक कांवड़ की पिकअप गांव भापडोदा के पास पहुंची तो चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा और हादसा हो गया। हादसे में अन्य घायलों को झज्जर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
विज्ञापन


मृतक साहित के परिजनों ने बताया कि करीब छह साल पहले बीमारी के चलते साहिल के पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार में वह इकलौता कमाने वाला था। उसकी बड़ी बहन है। आसौदा पुलिस चौकी के एएसआई मनजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भापडोदा गांव के पास डाक कावड़ की पिकअप गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई है। इसमें एक कांवड़िये की इलाज के दौरान मौत हुई है और तीन कांवड़िये घायल हैं। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक साहिल के चचेरे भाई सोमबीर के बयान पर पिकअप ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed