{"_id":"e1682ad3df64673de128c8fe06955851","slug":"kandela-khap-gives-four-day-ultimatum","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में लड़का न ढूंढा तो सड़क पर उतरेगी कंडेला खाप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में लड़का न ढूंढा तो सड़क पर उतरेगी कंडेला खाप
जींद/ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2013 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अक्तूबर से लापता लड़के के मामले में कंडेला खाप ने जिला प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 21 अक्तूबर तक पुलिस ने लड़के को बरामद नहीं किया तो लोग सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
युवक अमित तीन अक्तूबर को नरवाना रोड स्थित राजनगर से लापता हो गया था। उसके पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई थी।
लेकिन मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। खाप के लोगों ने कहा कि इस मामले में वे उपायुक्त, एसपी से लेकर आईजी और सीएम से भी मिल चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। खाप के प्रधान टेकराम कंडेला ने कहा कि 3 अक्तूबर को अमित सुबह घर से ट्यूशन पर जाने के लिए अपनी बाइक पर निकला था।
दोपहर 2 बजे अमित के पिता कर्मबीर के फोन पर अमित के फोन से ही कॉल आई और कहा कि अमित उनके कब्जे में है। दस लाख रुपये दो और अपने बेटे को ले जाओ। पैसे देने के लिए जगह पूछने पर फोन करने वाले कहा कि शाम को फोन करके स्थान बता दिया जाएगा।
विज्ञापन
उसी दिन शाम को दर्जनों लोगों के साथ कर्मबीर ने शहर थाना पुलिस को सूचना दी और मामला दर्ज करवा दिया। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। दस अक्तूबर को लोग पुलिस अधीक्षक से भी मिले और उपायुक्त से भी गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कंडेला ने कहा कि 12 अक्तूबर को वह लोग मुख्यमंत्री से भी मिले।
इसके बाद हिसार के आईजी से भी मिलकर फिरौती मांगने वालों को पकड़ने तथा लड़के को बरामद करने की गुहार लगाई गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आज तक पुलिस ने न तो आरोपियों को पकड़ा और न ही उनका लड़का मिला। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 21 अक्तूबर तक पुलिस ने लड़के को बरामद नहीं किया और आरोपियों को नहीं पकड़ा तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।