Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Zilla Parishad president, vice president election today

Kaithal News: जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad president, vice president election today
कैथल। जिला परिषद भवन में वीरवार को सुबह 11 बजे से जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। एक दिन पहले बुधवार की देर रात तक अध्यक्ष पद के दावेदारों सहित भाजपा व जजपा नेताओं का एड़ी-चोटी का जोर लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों ही खेमों के जिला पार्षद घूमने के लिए गए हैं। हालांकि कुछ पार्षद ऐसे भी हैं, जो अभी अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं। जजपा की ओर से अध्यक्ष पद पर उम्मीदवार के नाम पर दीप मलिक जाखौली के नाम की चर्चाएं जोरों पर हैं। दूसरी ओर भाजपा की ओर से किसी पार्षद का नाम अभी तक खुलकर सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो अक्तूबर को जिला परिषद के 21 वार्डों के लिए चुनाव हुआ था। इसके बाद 27 नवंबर को परिणाम आया था। इन 21 वार्डों में ओपन पुरुष वर्ग से चेयरमैन चुना जाना है। जिसके लिए भाजपा व जजपा आमने-सामने हैं। सूत्रों ने बताया कि भाजपा जिला संगठन के नेता अपने साथ पार्षदों के एक खेमे को लेकर सैर-सपाटे पर निकले हुए हैं। सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं की एक पहाड़ी बोगी में सवार कुछ देर के लिए आई फोटो से लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि भाजपा खेमे के पार्षद या उनके प्रतिनिधि किसी पहाड़ी क्षेत्र में हैं। हालांकि भाजपा खेमे के पार्षदों के घूमने पर गए होने की पुष्टि नहीं हो पाई।
विज्ञापन

वहीं सूत्रों ने बताया कि जजपा खेमे के भी पार्षद या उनके प्रतिनिधि एक जगह एकत्रित हैं। सूत्रों ने तो यहां तक बताया कि चुनाव को लेकर जजपा इतनी गंभीर है कि वीरवार को जजपा का कोई बड़ा नेता भी यहां चुनाव के समय पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पक्ष का लग सकता है चुनाव स्थगित करवाने पर जोर-दोनों पक्षों के बीच मुकाबले की खबरों के बीच एक पक्ष का प्रयास रह सकता है कि चुनाव स्थगित हो जाए लेकिन दूसरा पक्ष चुनाव करवाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि चेयरमैन व वाइस चेयरमैन भाजपा के होंगे। भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है। भाजपा खेमे का कोई पार्षद कहीं घूमने नहीं गया। यदि गया है तो यह उनकी जानकारी में नहीं है।

दूसरी ओर जजपा के जिलाध्यक्ष धूप सिंह माजरा ने कहा कि जजपा के पास पूर्ण बहुमत है। न केवल चेयरमैन बल्कि वाइस चेयरमैन भी जजपा का होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जजपा के सभी पार्षद घर पर हैं। 21 के 21 पार्षद हमारे भाई व बहन हैं। किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed