फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth took out tricolor yatra

युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Youth took out tricolor yatra
15-कैथल। तिरंगे लेकर करनाल रोड पर रोष प्रदर्शन करते हुए युवा। - फोटो : Kaithal
कैथल। शहर में अग्निपथ योजना के विरुद्ध युवाओं का विरोध प्रदर्शन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। युवाओं ने शनिवार को तिरंगा यात्रा निकालकर अपना विरोध जताया। सबसे पहले वे जवाहर पार्क में एकत्रित हुए। फिर वहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। सचिवालय के बाहर सरकार का पुतला फूंका। बाद में युवाओं ने राष्ट्रपति के संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुनील को सौंपा।
विज्ञापन

युवाओं की नाराजगी को देखते हुए मुख्य गेट पर पुलिस की तरफ से बैरिकेड लगाए गए थे। उपद्रव न हो, इसलिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। युवा विनोद, अमित, रवि, सोनू, सूरज व राहुल ने कहा कि सरकार की तरफ से बनाई गई अग्निपथ योजना में केवल चार साल के लिए देश की सेना में सेवा करना का मौका दिया जाएगा। यह बहुत गलत है। इस योजना में न तो पेंशन है और न इसके बाद कोई रोजगार की गारंटी। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार योजना वापस लेने का फैसला नहीं लेगी, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed