{"_id":"687805d6895ab74c8f0a7b90","slug":"youth-should-be-aware-to-avoid-drug-addiction-sunil-sandhu-kaithal-news-c-18-1-knl1004-693796-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशे से बचने के लिए युवा रहें जागरूक ः सुनील संधू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशे से बचने के लिए युवा रहें जागरूक ः सुनील संधू
Thu, 17 Jul 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजकीय महाविद्यालय जगदीशपुरा में बुधवार को एंटी ड्रग कमेटी ने ड्रग्स जागरूकता अभियान के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्य वक्ता पुलिस विभाग से आए नशा मुक्ति प्रहरी सुनील संधू ने कहा कि युवाओं को जागरूक रहना होगा, ताकि नशे का प्रसार राज्य में न हो सके। सुनील संधू ने कहा कि पंजाब का युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आकर पहले ही बर्बाद हो चुका है, और अब हरियाणा पर भी यह संकट मंडरा रहा है। युवाओं को स्वयं जागरूक रहते हुए अपने आस-पास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करना चाहिए, ताकि नशे का प्रसार हमारे राज्य में न हो सके। दूसरे सत्र में जिला नागरिक अस्पताल से आए डॉ. विनय गुप्ता ने समझाया कि नशे के दौरान दिमाग में डोपामिन नामक रसायन अत्यधिक मात्रा में स्रावित होता है, जिससे व्यक्ति को क्षणिक सुख का अनुभव होता है। लेकिन जब नशा नहीं किया जाता, तो डोपामिन का स्तर गिर जाता है और कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है, जिससे व्यक्ति अवसाद में चला जाता है। संवाद