फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth should always remain conscious citizens in the national interest: Dr. Rishipal

युवाओं को सदैव राष्ट्रहित में जागरूक नागरिक बने रहना चाहिए : डॉ. ऋषिपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Youth should always remain conscious citizens in the national interest: Dr. Rishipal
10 ढांड 01 जागरूकता रैली निकालते हुए विद्यार्थी।
ढांड। बाबू अनन्त राम जनता कॉलेज कौल में ऑपरेशन सिंदूर की स्मृति व समर्थन में प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल के मार्गदर्शन में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। एनसीसी व भारत पोर्टल अधिकारी डॉ. सुरभि अदलखा और इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा के संयुक्त प्रयासों से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट ने ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के साथ रैली निकाली। रैली का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना रहा। इस दौरान शहीद वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने विद्यार्थियों को कहा कि देश के वीर जवानों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में सदैव जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

10 ढांड 01 जागरूकता रैली निकालते हुए विद्यार्थी।

10 ढांड 01 जागरूकता रैली निकालते हुए विद्यार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed