फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth power takes society and nation to the pinnacle: Seema

Kaithal News: समाज, राष्ट्र को शिखर पर ले जाती है युवा शकि्त ः सीमा

Sun, 09 Mar 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 09 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Youth power takes society and nation to the pinnacle: Seema
कलायत। विश्व हिंदू परिषद के प्रकल्प दुर्गावाहिनी की प्रांत सह संयोजक सीमा शर्मा ने मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी संगठनों की बैठक ली। इस मौके पर सीमा शर्मा ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की शक्ति या ऊर्जा का केंद्र युवा शक्ति होती है, क्योंकि वही समाज और राष्ट्र को शिखर पर ले जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने दुर्गावाहिनी के बारे में बताते हुए कहा कि यह युवतियों का एक गतिशील स्वैच्छिक संगठन है। संगठन की छवि समाज की सुरक्षा के लिए प्रयासरत और संस्कार देने वाले संगठन की होनी चाहिए। इन सभी गतिविधियों के दृष्टिगत दुर्गाओं को दिया जाने वाला प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण के दौरान, शारीरिक शिक्षा, योग और नियुद्ध के साथ-साथ खंजर चलाना, बंदूक (फायरिंग) आदि का अभ्यास करवाया जाता है।
विज्ञापन


सीमा ने कहा कि इन कार्यक्रमों से संस्कार सम्पन्न हो रही दुर्गाओं के माध्यम से परिवारों में सुधार देखने को मिल रहा है। चूंकि वे अच्छे संस्कारों को आत्मसात कर रहे हैं इसलिए परिवारों में माताएं भी संस्कारों के प्रति जागरूक हो रही हैं और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायता मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भौतिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवतियां बहुत बड़े पैमाने पर संगठन से जुड़ रही हैं। यहां तक कि स्कूल और कॉलेज की लड़कियां भी तत्परता और आत्मीयता के साथ दुर्गा वाहिनी में शामिल हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed