फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth intercepted near Duserpur; shots fired in the air and death threats issued.

Kaithal News: दुसेरपुर के पास युवक का रास्ता रोक हवाई फायरिंग, जान से मारने की दी धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth intercepted near Duserpur; shots fired in the air and death threats issued.
कैथल। गांव दुसेरपुर के पास मंगलवार रात स्कॉर्पियो और थार गाड़ियों में सवार कई अज्ञात युवकों ने एक युवक का रास्ता रोककर हवाई फायरिंग की। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने आरोपियों की वीडियो बनाने का प्रयास किया तो वे धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन

गांव खरकां निवासी गुरमेज सिंह राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 21 जुलाई की रात करीब 9:45 बजे गुहला रोड चीका स्थित अपने कार्यालय से घर लौट रहा था। जब वह गांव दुसेरपुर के पास दाबनखेड़ी रोड स्थित शारदा स्कूल के नजदीक पहुंचा तो वहां चार स्कॉर्पियो और दो थार गाड़ियां खड़ी थीं। उसके वहां पहुंचते ही गाड़ियों में सवार लोगों ने चार हवाई फायर किए। स्थिति को भांपते हुए उसने अपनी कार आगे बढ़ा ली।
विज्ञापन


स्कॉर्पियो अड़ाकर रोकने का किया प्रयास
शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ दूरी पर एक स्कॉर्पियो चालक ने तेज रफ्तार में उसकी गाड़ी के आगे वाहन लगाकर रास्ता रोकने का प्रयास किया और रुकने का इशारा किया। वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगी होने के कारण उसमें बैठे लोगों की पहचान या संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी। घबराकर उसने अपनी कार सुल्तानिया पेट्रोल पंप पर खड़ी कर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसी दौरान काले रंग की एक थार उसके पास आकर रुकी। उसने मोबाइल से आरोपियों की वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो वे तुरंत वाहन लेकर वहां से निकल गए। जाते समय उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
गुहला थाना प्रभारी रणदीप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र के साक्ष्य जुटा रही है। जांच के बाद आरोपियों की पहचान कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed