फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth flows away, mourning in Khedi Ghulam Ali village

Kaithal News: युवक बहे, खेड़ी गुलाम अली गांव में मातम

Thu, 01 Aug 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 01 Aug 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Youth flows away, mourning in Khedi Ghulam Ali village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/कैथल। सीवन खंड के गांव खेड़ी गुलाम अली के तीन युवक हरिद्वार की तेज धार में गंगा में बह गए। घटना सोमवार अपराह्न को हुई थी। तीनों युवकों का अब तक पता नहीं लग सका है। गांव में सूचना मिलने के बाद मातम पसरा है। युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके परिजन व गांव के अन्य लोग युवकों की तलाश में हरिद्वार गए हैं। कई लोग बैराज घाट बिजनौर पहंुचे हैं।
गांव निवासी रवि ने बताया कि उनके गांव खेड़ी गुलाम अली से करीब 25 युवक हरिद्वार में कांवड़ लेने के लिए गए थे। उनमें तीन युवक राजेश (20), तरसेम (18) व तूफान (18) भी शामिल थे। हरिद्वार में बैरागी पार्किंग के पास में राजेश, तरसेम और तूफान नहाने के लिए उतरे। उनके पास में ही बिंद्र, राजबीर, अमित, राहुल, अजय आदि भी मौजूद थे। जब ये सभी गंगा में उतरे तो पानी कम था लेकिन अचानक पानी का तेज बहाव आ गया और ये तीनों बह गए। उन्हें बचाने का प्रयास करने वाले युवक भी पानी में फंस गए।
विज्ञापन

उन्हें तो किसी तरह बचा लिया गया लेकिन राजेश, तरसेम और तूफान का अभी तक पता नहीं चल सका है। गांव के लोग और युवकों के परिजन पहले हरिद्वार पहुंचे और उसके बाद अब बैराज घाट बिजनौर में हैं। पुलिस प्रशासन ने उन्हें बताया कि शव यहां पर पहुंच जाते हैं, जहां पर डैम बना हुआ है। यदि शव फूल जाते हैं तो वह उतराकर ऊपर भी आ जाते हैं, नहीं तो डैम के नीचे से भी निकल सकते हैं। इसलिए परिजन वहां पर पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक राजेश की आयु करीब 20 वर्ष है। वह अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में उसके माता पिता, एक भाई व दो बहनें हैं। तरसेम की आयु करीब 18 वर्ष की है, जो अभी पढ़ाई कर रहा था। वह भी अपने परिवार में पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई और दो बड़ी बहनें हैं। उसके पिता नहीं हैं और माता का रो-रो कर बुरा हाल है। तूफान मूल रूप से हिसार जिले का रहने वाला था और राजेश की बुआ का लड़का था। वह अपने मामा के गांव में आया हुआ था और राजेश के साथ ही कांवड़ लेने के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed