फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   youth first made video of second accusing wife of harassment In Kaithal committed suicide by drinking pesticid

Haryana: कैथल में युवक ने पहले प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर बनाया वीडियो, फिर कीटनाशक पीकर दे दी जान

Sat, 30 Aug 2025 02:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 30 Aug 2025 02:59 PM IST
सार

मृतक विक्रम के भाई प्रदीप ने कहा कि वह मालखेड़ी का निवासी है। मेरा भाई एक महीने से डिप्रेशन में चल रहा था। न घर वालों को कुछ बात बता रहा था और न ही बाहर वालों को। उसको ब्लैकमेल किया जा रहा था। तीन लोगों के नाम लिए हैं उसने।

विज्ञापन
youth first made video of second accusing wife of harassment In Kaithal committed suicide by drinking pesticid
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

मालखेड़ी गांव के एक युवक ने तीन लोगों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगा पहले वीडियो बनाई और फिर कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले बनाई गई वीडियो में युवक ने एक महिला समेत तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। इस मामले में युवक ने नया बस स्टैंड के पीछे ग्योंग गांव के मार्ग पर खाली पड़ी सुनसान जगह पर आत्महत्या की। जब वहां से गुजर रहे लोगों ने उसका शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। 

विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मालखेड़ी गांव निवासी 28 वर्षीय युवक विक्रम ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की है। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से मिले मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान की। पुलिस ने मौके पर सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेजा। 
विज्ञापन




उधर, परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें एक फौजी भी शामिल है, जिस पर युवक ने आत्महत्या से पहले अपनी बहन से दुष्कर्म की शिकायत थाने में दिलवाने का आरोप लगाया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


38 सेकेंड की वीडियो में यह बोलो मृतक
फौजी है, नन्हा फौजी है कैलरम का। सुमन है और एक शुभम है कैथल का। तीनों ने मेरी जिंदगी खराब कर रखी है। नन्हा फौजी ने अपनी बहन को कहकर कभी रेप की शिकायत दिलवा रहा है, कभी कोई शिकायत दिलवा रहा है। मेरी दो एप्लिकेशन रेप की अपनी बहन से दिलवा दी।

मेरी मौत कारण ये तीनों ही है
आज जो मैं मरने लग रहा हूं, इसका कारण भी सिर्फ यही है। नन्हा, सुमन और शुभम ही मेरी मौत की वजह है, और कोई नहीं है। मैंने पहले भी मरने की कोशिश की थी, लेकिन तब भी मैंने ये ही सोचा कि क्यों इनका नाम लिया। लेकिन अब जो भी है, इनकी ही वजह से है। वहीं, 10 सेकेंड की वीडियो में फौजी के नाम का ललकारा देकर उसने जहर पी लिया।

मृतक विक्रम के भाई प्रदीप ने कहा कि वह मालखेड़ी का निवासी है। मेरा भाई एक महीने से डिप्रेशन में चल रहा था। न घर वालों को कुछ बात बता रहा था और न ही बाहर वालों को। उसको ब्लैकमेल किया जा रहा था। तीन लोगों के नाम लिए हैं उसने। जिसमें एक  महिला और दो पुरुष हैं। ब्लैकमेल किस चीज के लिए कर रहे थे, इस बारे में अभी पता नहीं लगा है। हमको किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि और घटना के बारे में बताया।

चाचा संदीप ने बताया कि उसके भतीजे ने वीडियो में तीन लोगों के नाम ले रखे हैं। एक सुमन है, एक उसका भाई है नन्हा फौजी और एक शुभम है कैथल से। वे उसको एक महीने से परेशान कर रहे थे। इसी के कारण उसने जहर खाकर अपनी जान दी है। विक्रम कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था। वह प्राइवेट काम करता था। उसने बस स्टैंड के पास जंगलात में सुसाइड किया। उसने वीडियो बनाया है और उसमें तीनों के नाम ले रहा है। मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। आरोपियों को जांच में शामिल कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed