फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth arrested with illegal pistol and four cartridges

Kaithal News: अवैध पिस्तौल और चार कारतूस सहित युवक काबू

Sun, 08 Mar 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 08 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with illegal pistol and four cartridges
कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (एसडीयू) की टीम ने एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल और चार कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले दूसरे आरोपी को भी काबू कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि एसडीयू प्रभारी एसआई मुकेश के नेतृत्व में एचसी हरीश कुमार की टीम एनएच-152 पर चंदाना कट के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव पाई निवासी नरेश उर्फ फिकर गांव बाता से बालू रोड स्थित रजबाहा पुलिया के पास अवैध हथियार के साथ मौजूद है।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उसे काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर की देसी पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह हथियार गांव सांपली खेड़ी निवासी नरसिंह उर्फ दीपु ने उपलब्ध करवाए थे। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed