फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth and women's groups will be formed in all villages.

Kaithal News: सभी गांवों में गठित होंगे युवा और युवती मंडल

Fri, 09 Jan 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 09 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Youth and women's groups will be formed in all villages.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। जिले के सभी गांवों में युवा और युवती मंडलों (यूथ क्लब) का गठन किया जाएगा। इन मंडलों के माध्यम से युवा सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन, ग्राम विकास और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे, साथ ही सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। यह जानकारी एसडीएम अजय हुड्डा ने दी।

एसडीएम ने बताया कि सरकार के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार युवा मंडल गठन की प्रक्रिया को काफी सरल बना दिया गया है। युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंडल गठन की फीस घटाकर अब मात्र 100 रुपये कर दी गई है। प्रत्येक जिले में एक समिति गठित की गई है, जो मंडलों के गठन की निगरानी करेगी। प्रत्येक युवा या युवती मंडल में न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों की आयु 1 अप्रैल 2025 के अनुसार 15 से 29 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। यदि कोई सदस्य 29 वर्ष की आयु सीमा पार करता है, तो 15 दिन के भीतर नया सदस्य चयनित करना होगा। सदस्य उसी ग्राम पंचायत का मूल निवासी होना चाहिए तथा उसके पास वोटर आईडी या आधार कार्ड होना आवश्यक है।
विज्ञापन


सभी सदस्यों का ‘माय भारत पोर्टल’ पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा मंडलों में कम से कम 20 प्रतिशत सदस्य अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग से होना जरूरी है। युवा मंडल में 20 प्रतिशत तक युवतियों को भी शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम विकास के कार्य होंगे युवा मंडलों को सौंपे : एसडीएम अजय हुड्डा ने बताया कि युवा कार्यक्रमों को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के युवा विंग का विलय युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग में कर दिया गया है। राज्य के सभी 143 विकास खंडों को राजकीय आईटीआई से जोड़ा गया है तथा वहां के प्रधानाचार्यों को ब्लॉक युवा समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

युवा क्लब बनाने के लिए खंड स्तर पर संबंधित राजकीय आईटीआई में आवेदन किया जा सकता है। प्रत्येक आईटीआई में एक महिला और एक पुरुष जूनियर यूथ क्लब अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो क्लब गठन से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

इन युवा मंडलों को सामाजिक सुधार और ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न कार्य सौंपे गए हैं, जिनमें नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान और सेमिनार, रक्तदान शिविर, कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूकता, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम तथा युवाओं को साहसिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना शामिल है। इन गतिविधियों के लिए नियमानुसार वित्तीय सहायता भी प्रदान


की जाएगी।
गठन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

एसडीएम अजय हुड्डा ने बताया कि विभिन्न विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ग्राम स्तर पर युवक एवं युवती मंडलों के गठन की प्रक्रिया में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होती है। इन क्लबों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां से वे नशाखोरी, दहेज प्रथा और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चला सकें और गांव के विकास में भागीदारी सुनिश्चित कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed