{"_id":"662442c081c9416ab10f8714","slug":"young-woman-trapped-and-made-porn-video-kaithal-news-c-18-1-knl1004-372787-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवती ने फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवती ने फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो
Sun, 21 Apr 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। झांसा देकर युवक को वीडियो कॉल करके एक युवती ने अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वही वीडियो युवक के पास भेजकर और उसे डिलिट करवाने के नाम पर 67 हजार 500 रुपये ठग लिए। मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जिले के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका फेसबुक पर अकाउंट है। अक्तूबर 2023 में उसके पास कोमल शर्मा के नाम से फ्रेंड रिकवेस्ट आई थी जिसे उसने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद उसकी मैसेंजर पर आपस में चैट हुई। लड़की ने उसका वहाट्सएप नंबर मांगा तो उसने नंबर उसे दे दिया। दो-तीन दिन बाद उसके पास व्हाट्सएप पर एक नंबर से वीडियो कॉल आई। उसने कॉल को जैसे ही उठाया तो स्क्रीन पर एक लड़की न्यूड बैठी दिखाई दी। उसके बाद उसने कॉल काट दी। कॉल कट होने के बाद उसे उसी नंबर से हुई वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग की वीडियो प्राप्त हुई। उसने डर के मारे वह सारे मैसेज डिलिट कर दिए।
इसके बाद उसी दिन फिर वीडियो कॉल आई जिसमें एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहन कर बैठा हुआ दिखाई दिया। आरोपी ने उसे धमकी दी की तुमने एक लड़की के साथ जान बूझकर अश्लील वीडियो बनाई है। धमकाते हुए कहा कि यह वीडियो वायरल हो गई है। और अगर तुम यह वीडियो डिलीट करवाना चाहते हो तो जैसे हम कहेंगे वैसे ही करना होगा। बदनामी के डर से उसने वीडियो डिलीट करवाने के लिए उसके कहने पर उसे अलग-अलग समय में 67 हजार 500 रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
इसके बाद भी आरोपी उससे पैसे की मांग कर रहे हैं और उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ 67 हजार 500 रुपये की ठगी की है। जांच अधिकारी अमन ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।