फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Young man sacrificed his life by jumping in front of Vande Bharat

Kaithal News: जर्मनी के बजाय बेलारूस भेजकर बनाया था बंधक

Wed, 08 Jan 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Young man sacrificed his life by jumping in front of Vande Bharat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गुहला के खरौदी गांव निवासी एक युवक को कबूतरबाजों ने जर्मनी के बजाय बेलारूस भेज दिया और वहां अपहरकर्ताओं के जरिए उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित किया। यहां तक जलती सिगरेट से उसे जलाया भी। बाद में अपहर्ता उसके डॉलर छीनकर उसे जंगल में फेंक कर भाग गए। किसी तरह वह वापस देश लौट सका। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, पटियाला निवासी दंपती ने युवक को जर्मनी भेजने के नाम पर आठ लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। खरौदी गांव निवासी सरदार अहमद ने गुहला थाना में दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा मजीद अहमद विदेश जाना चाहता था। इस संबंध में उसने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा। यह विज्ञापन पटियाला पंजाब निवासी कमलप्रीत मल्होत्रा व उसकी पत्नी अंकिता मल्होत्रा का था।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक, दोनों आरोपी पटियाला में ब्रिटिश अकादमी के नाम से अपना कार्यालय चलाते हैं। उसने बताया कि विज्ञापन देखने के बाद उसके बेटे मजीद अहमद ने जुलाई 2024 में इनसे संपर्क किया। बातचीत करने पर दोनों ने बताया कि वे मजीद को जर्मनी भेज देंगे और आठ लाख 50 हजार रुपये मांगे। साथ ही कहा कि वे मजीद को पहले बेलारूस भेजेंगे। वहां से जर्मनी भेज देंगे। इस पर वे राजी हो गए और मजीद अहमद का पासपोर्ट उनको दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने कहा कि वे जल्द ही मजीद अहमद का जर्मनी का वीजा लगवा देंगे। सरदार अहमद ने बताया कि जुलाई महीने में आरोपियों ने उनसे चार लाख रुपए ले लिए और बाकी रुपये मजीद के जर्मनी पहुंचने के बाद देने की बात कही। 12 अगस्त को मजीद अहमद नई दिल्ली से बेलारूस पहुंच गया। 19 अगस्त को फिर से आरोपियों ने 21 हजार रुपये ले लिए। 29 अगस्त को आरोपियों ने उसकी मजीद से बात करवाई तो उसने कहा कि वह जर्मनी पहुंच गया है और बाकी रुपये देने के लिए कहा।

उसने बताया कि इसके बाद कमलप्रीत मल्होत्रा ने उनसे चार लाख 29 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद काफी दिन तक जब उसकी अपने बेटे से बात नहीं हुई तो वह दोनों से मिला। कहा कि वे जल्द ही उसके बेटे से बात करवा देंगे। 12 सितंबर को उसके पास अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें मजीद बोल रहा था। मजीद ने कहा कि उसे कुछ अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर बेलारूस ले गए और बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करते थे।

उसके बेटे ने बताया कि जलती सिगरेट उसके शरीर पर लगाते थे, उसको भूखा रखते थे। उसे जान से मारने की धमकी देकर बुलवाया था कि वह जर्मनी पहुंच गया है। किडनेपरों ने उसके 700 डॉलर भी छीन लिए और उसे अधमरा करके जंगल में फेंक कर वहां से चले गए। वहां से गुजरते लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। 20 सितंबर को उसे स्वयं टिकट करवा कर भारत वापस बुलाना पड़ा। सरदार अहमद ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे मजीद अहमद को जर्मनी भेजने का झांसा देकर आठ लाख 50 हजार रुपये ठग लिए हैं। साथ ही उसके बेटे को अपहरण करवाकर उसे प्रताड़ित करवाया।


गुहला थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि पुलिस ने कमलप्रीत मल्होत्रा व उसकी पत्नी अंकिता मल्होत्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed