फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   young man died of a drug overdose

Kaithal News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
young man died of a drug overdose
कलायत। वीरवार देर शाम कलायत अनाज मंडी के पास एक गोदाम के नजदीक 29 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान इंदिरा कॉलोनी वार्ड-11 निवासी संजय के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर था। कॉलोनी वासियों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिये शव को सरकारी अस्पताल कैथल भेज दिया गया। थाना प्रभारी रामनिवास के अनुसार, मृतक के साथी ट्रक कंडक्टर ने पूछताछ में बताया कि वे पिछले 17-18 दिनों से महाराष्ट्र गए थे। बुधवार को कलायत पहुंचने के बाद दोनों ने पहले शराब पी और फिर नशे के इंजेक्शन लगाए। नशे की ओवरडोज के कारण संजय की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि संजय के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed