{"_id":"671213c870f3fcebc1046a88","slug":"young-man-died-after-being-crushed-under-tractor-trolley-loaded-with-straw-in-kaithal-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: पराली से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से युवक की मौत, ट्रॉली के नीचे सो रहा था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: पराली से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से युवक की मौत, ट्रॉली के नीचे सो रहा था मृतक
Fri, 18 Oct 2024 01:22 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:22 PM IST
सार
पुलिस ने मृतक के शव को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिवार में उसकी बुजुर्ग मां, पत्नी और एक 10 साल का बेटा है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
कैथल के गांव कांगथली में शुक्रवार सुबह पराली से भरे एक ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार पंजाब के मानसा जिला के निवासी 35 वर्षीय लखबीर सिंह गांव कांगथली में चल रहे बिजली सयंत्र में पराली के बंडलों से भरी ट्राली लेकर पहुंचा था। इस दौरान वह पराली उतारने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। इस दौरान वह ट्राली के नीचे सो गया। इसके कुछ देर बाद किसी अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने उसकी ट्राली के नीचे सो रहे लखविंद्र के ऊपर से पराली के बंडलों से भरी ट्राली निकल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना मिलने के बाद सीवन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिवार में उसकी बुजुर्ग मां, पत्नी और एक 10 साल का बेटा है। मृतक लखविंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जो अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है। सीवन के थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया है। अभी आरोपी ट्रैक्टर संचालक फरार है। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन