फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Young man attacked with bricks and knife

Kaithal News: युवक पर ईंटों और चाकू से हमला

Thu, 14 Nov 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 14 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked with bricks and knife
कैथल। अर्जुन नगर में चार आरोपियों ने एक युवक पर ईंटों और चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नगर निवासी अनु देवी ने शहर थाना में शिकायत दी कि दो नवंबर को शाम करीब पांच बजे उसका 23 वर्षीय बेटा प्रिंस गली में घर के बाहर जा रहा था। वहां पर आरोपी आर्यन, सागर, रोहित व बोबी ने उसके बेटे का रास्ता रोककर ईंटों व चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

अभद्रता और धमकी देने में तीन पर केस
कैथल। किशोरी से अभद्रता करने और धमकी देने में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दिल्ली की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 11 नवंबर को रात के समय वे कैथल के एक पैलेस में शादी समारोह में आए हुए थे। वहां पर कशिश व रोहन नाम के वेटरों ने उसकी 13 वर्षीय भतीजी के साथ छेडख़ानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनको अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों के साथ एक अन्य वेटर भी इसमें शामिल था। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed