{"_id":"676daf16afc998742c0ec858","slug":"young-children-won-a-lot-of-applause-in-bachpan-program-kaithal-news-c-18-1-knl1004-547984-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ‘बचपन’ कार्यक्रम में नौनिहालों ने खूब लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ‘बचपन’ कार्यक्रम में नौनिहालों ने खूब लूटी वाहवाही
Fri, 27 Dec 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में बाल सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘बचपन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नौनिहालों ने खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी शहीद उधम सिंह को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में डीसी प्रीति ने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय के प्रबंधक जेएस नैन एवं क्षेत्रीय अधिकारी सुमन निझावन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। सभी अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्य अतिथि नेेे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में नर्सरी से चौथी कक्षा के प्रत्येक छात्र -छात्रा ने मंच पर प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को विकसित करने हेतु एक मंच प्रदान करना था, ताकि पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी इन्हें पहचान मिल सके। डीसी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
छात्रों ने नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से नई शिक्षा नीति व पारंपरिक शिक्षा के तरीकों में अंतर बताना, प्रदूषण के प्रति समाज में चेतना जाग्रत करना, मोबाइल की लत को छोड़कर पुराने खेलों के प्रति रुझान उत्पन्न करने की सलाह दी। कोई न कोई खेल खेलने के लिए प्रेरित भी किया।
डीसी ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता के आधुनिक दौर में केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, अपितु अन्य क्षेत्रों में भी बच्चों का बढ़ चढ़कर भाग लेना अनिवार्य हो गया है। इससे बच्चों में जिम्मेदारी, सहयोग एवं आत्मविश्वास की भावनाओं का संचार होता है। प्रधानाचार्य अंजू तलवाड़ ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथिगण एवं सभी अभिभावकों का हार्दिक धन्यवाद किया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
पेंटिंग प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन
ओएसडीएवी स्कूल कैथल में ‘वीर बाल दिवस’ के उपलक्ष्य में एक पेंटिंग प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह के बेटों की शहादत पर उनको नमन करना था। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की आठवीं कक्षा तक के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय वीर बाल दिवस था, जिसके तहत छात्रों ने बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के चित्र उकेरे। इस मौके पर डीसी प्रीति, क्षेत्रीय अधिकारी सुमन निझावन एवं विद्यालय के प्रबंधक जेएस नैन ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।