Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   79,010 votes could be struck off across four assembly constituencies.

Kaithal News: चार विधानसभा क्षेत्रों में कट सकते हैं 79010 वोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
79,010 votes could be struck off across four assembly constituencies.
शहर के पेहोवा चौक का दृश्य।
कैथल। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में बड़े स्तर पर मतदाताओं के नाम काटे जाने की तैयारी है। फाइनल ड्राफ्ट के अनुसार जिले में कुल 79,010 वोट कटेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 8,21,827 थी, जो अब घटकर फाइनल ड्राफ्ट में 7,42,817 रह गई है। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मतदाता सूची से नाम कटने के मामले में कैथल विधानसभा क्षेत्र सबसे ऊपर है, जहां 23,899 वोट कम हुए हैं।
विज्ञापन

इसके विपरीत आरक्षित गुहला विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 16,213 वोट कटेंगे। जिले की बाकी दो सीटों कलायत और पूंडरी में भी हजारों की संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। समाजसेवी रामेश्वर फौजी का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर वोट कटने से आगामी चुनावों के समीकरण बदलने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल हाॅट सीट, भाजपा ने तोड़ा था गढ़
मतदाताओं की संख्या में इस बड़े फेरबदल के बीच जिले के राजनीतिक समीकरण भी चर्चा में हैं। वर्तमान में कैथल और गुहला दोनों ही विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। वहीं जिले की चारों विधानसभाओं में से केवल पूंडरी ही ऐसी सीट है, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विधायक है। ऐसे में इतने बड़े पैमाने पर वोट कटने से आगामी चुनावों और स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कैथल की सीट पूरे जिले में हाॅट सीटों में आती है। कैथल विधानसभा को रणदीप सिंह सुरजेवाला का गढ़ माना जाता है। वर्तमान में उनके बेटे आदित्य सुरजेवाला कैथल से विधायक हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी लीला राम ने मात देकर सारे समीकरण बदल दिए थे।

30 नवंबर तक अंतिम मौका
जिले के सभी 807 मतदान केंद्रों (बूथों) पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन पात्र नागरिकों के नाम ड्राफ्ट सूची में कट गए हैं या जो नए मतदाता बनना चाहते हैं, उनके पास अभी भी एक अंतिम अवसर शेष है। पात्र मतदाता 30 नवंबर तक अपने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) या निर्वाचन कार्यालय में जाकर दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार 30 नवंबर तक प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों और आपत्तियों का नियमानुसार निपटारा किया जाएगा। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ही जिले की अंतिम मतदाता सूची (फाइनल लिस्ट) का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed