{"_id":"6afc97f28072e69617015f16","slug":"tamanna-priti-and-payal-emerged-victorious-in-wrestling-while-the-pai-team-won-in-both-categories-in-kabaddi-kaithal-news-c-245-1-kht1014-158018-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कुश्ती में तमन्ना, प्रीति और पायल ने मारी बाजी, कबड्डी में पाई की टीम दोनों वर्गों में विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कुश्ती में तमन्ना, प्रीति और पायल ने मारी बाजी, कबड्डी में पाई की टीम दोनों वर्गों में विजेता
विज्ञापन
अंतिम दिन खेलों का शुभारंभ करते हुए मुख्यातिथि व अन्य। विज्ञप्ति
पूंडरी। सांसद खेल महोत्सव-2.0 के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुश्ती में महिला खिलाड़ियों ने तीन भार वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किए जबकि कबड्डी के महिला और पुरुष दोनों वर्गों में ग्राम पंचायत पाई की टीम विजेता रही। रस्साकशी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कुश्ती के महिला वर्ग में 50 किलोग्राम भार वर्ग में तमन्ना, 53 किलोग्राम में प्रीति और 55 किलोग्राम में पायल ने प्रथम स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में 79 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम, 86 किलोग्राम में प्रवीण और 86 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सुनील कुमार विजेता बने। टीम स्पर्धाओं में रस्साकशी के पुरुष वर्ग में गुरु ब्रह्मानंद क्लब कौल ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि महिला वर्ग में ग्राम पंचायत पाई की टीम विजेता रही। कबड्डी के महिला और पुरुष दोनों वर्गों में ग्राम पंचायत पाई की टीम ने बाजी मारी।
वॉलीबॉल के पुरुष वर्ग में बीएस स्टेडियम कौल की टीम प्रथम रही। एथलेटिक्स में हाई जंप के महिला वर्ग में गीतिका और पुरुष वर्ग में लविश ने पहला स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो के महिला वर्ग में नैन्सी और पुरुष वर्ग में केशव शर्मा विजेता रहे। सांसद नवीन जिंदल के कैथल के कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने कहा कि इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के साथ अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का अवसर मिलता है। खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन कर्मवीर कौल, मार्केट कमेटी चेयरमैन सुभाष हजवाना, नगर पालिका चेयरपर्सन बबली गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, निधि मोहन, जसवीर, बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह, नवीन, दीपक सैनी और पूंडरी हलका प्रभारी अरविंद गोलन मौजूद रहे।