फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Yogesh won gold medal in junior netball

Kaithal News: योगेश ने जूनियर नेटबॉल में जीता स्वर्ण पदक

Thu, 08 Feb 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 08 Feb 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Yogesh won gold medal in junior netball
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी योगेश ने नेट बॉल में स्वर्ण पदक जीत कर स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया है। इस जीत पर परिवार व स्कूल में खुशी का माहौल है। विजेता खिलाड़ी योगेश को स्कूल में बुलाकर प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा ने सम्मानित किया व उसके माता पिता सहित परिवार के सदस्यों को बधाई दी।

प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा ने बताया कि विजेता खिलाड़ी रविंद्र 12वीं कक्षा का छात्र है। हाल ही में इंदौर मध्यप्रदेश में 28 से 31 जनवरी को हुई राष्ट्रीय जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम में खेलते हुए जिले के एक मात्र खिलाड़ी योगेश ने भाग लिया था। इसमें उसने द्वितीय फास्टेस स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। खिलाड़ी योगेश की जीत पर स्टाफ ने भव्य स्वागत कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


विजेता खिलाड़ी योगेश ने बताया कि वह एक वर्ष से आरकेएसडी इंडोर स्टेडियम में कोच रोबिन के साथ नेटबॉल का अभ्यास करता है। उसने इससे पूर्व 19 से 21 जनवरी को रोहतक में आयोजित नेटबॉल प्रतियोगिता में दो स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर स्वर्ण व कांस्य पदक जीता था। खिलाड़ी योगेश ने बताया कि वह गरीब परिवार से हैं। माता रोशनी देवी गृहिणी है और पिता राम मेहर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। दो बहनों व एक छोटे भाई सहित परिवार में छह सदस्य हैं। आर्थिक समस्या के चलते परिवार में गुजारा मुश्किल से चलता है। उसका सपना है भविष्य में देश के लिए पदक जीत कर जिले व परिवार का नाम रोशन करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर परिवार के सदस्यों सहित स्कूल स्टाफ मेधाव्रत लेक्चर, प्रवीण पीटीआई, ईश्वर ढांडा लेक्चरर, जितेंद्र पूरी, कृष्ण लाल व राम सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed