{"_id":"6aa9875c2a321b4345084ead","slug":"sub-divisional-officer-accused-of-autocratic-attitude-electricity-employees-stage-protest-in-opposition-kaithal-news-c-245-1-kht1013-155148-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: उपमंडल अधिकारी पर तानाशाही रवैये का आरोप, विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: उपमंडल अधिकारी पर तानाशाही रवैये का आरोप, विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन
विज्ञापन
नारेबाजी करते हुए कर्मचारी। विज्ञप्ति
पूंडरी। एचएसईबी वर्कर यूनियन सब यूनिट नंबर-1 पूंडरी के आह्वान पर मंगलवार को बिजली कर्मचारियों ने सुबह 9 से 11 बजे तक गेट मीटिंग कर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता हरियाणा कर्मचारी महासंघ के कोषाध्यक्ष प्रधान कुलदीप सिंह ने की व मंच संचालन सब यूनिट नंबर एक के सचिव सुशील ने किया।
कर्मचारियों ने सब डिविजन नंबर-1 के उपमंडल अधिकारी, पाई पर तानाशाही रवैया अपनाने, नाजायज आदेश जारी करने और सब यूनिट कार्यकारिणी के साथ गलत भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि संबंधित आदेश तत्काल रद्द नहीं किया गया तो बुधवार से सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला कैशियर कुलदीप सिंह ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो सब यूनिट कार्यकारिणी आगामी आंदोलन का निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगी। गेट मीटिंग में यूनिट प्रधान जितेंद्र बाकल, यूनिट सचिव राममेहर, जेई सोनू, जेई प्रवेश, जेई नरेश, जेई सुनील, हरिकृष्ण सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।