फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Yogesh Sharma, who stood second in the 10th class in the state, got a scooty

Kaithal News: प्रदेश में 10वीं में द्वितीय रहे योगेश शर्मा को मिली स्कूटी

Thu, 22 May 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 22 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Yogesh Sharma, who stood second in the 10th class in the state, got a scooty
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/कैथल। मटौर स्थित शहीद भगत सिंह स्कूल में राज्य में दूसरा स्थान पाने वाले योगेश शर्मा, छठे स्थान पर रहे अरमान व दसवें स्थान पर रहने वाली छात्रा श्रुति को सम्मानित किया गया। योगेश शर्मा को खास तौर से स्कूटी का तोहफा स्कूल प्रबंध समिति की तरफ से दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पालिका, ब्लाक समिति, ग्राम पंचायत व विभिन्न संगठनों से जुड़े संगठनों ने शिरकत की। इसमें नगर पालिका प्रधान अंकित जैलदार, ब्लाक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि नरेंद्र धानियां, सरपंच रमेश मटौर, अनिल कांसल और रामप्रताप शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, विद्यालय अध्यापक एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में टॉपर रहे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्योंमाजरा के अर्पणदीप सिंह को स्मृति चिह्न व 5100 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या चरणजीत कौर, विद्यालय स्टाफ, अर्पणदीप सिंह के माता- पिता, स्कूल प्रबंधन कमेटी व ग्राम पंचायत को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ की टीम में शामिल राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, जिला प्रधान रामफल दयोहरा, संगठन सचिव सुरेश द्रविड़, ऑडिटर करमचंद केसर, ब्लॉक प्रधान संदीप जलंधरा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के ब्लॉक प्रधान पवन शर्मा, ब्लॉक सचिव संदीप सैनी, सुनील दत्त,पूर्व अध्यापक नेता गुलाब सिंह, सज्जन सिंह, गुरविंदर सिंह व सिंगारा राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed