फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Yoga Institute Cheeka won the competition

Kaithal News: प्रतियोगिता में योग संस्थान चीका ने मारी बाजी

Sat, 07 Jun 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Yoga Institute Cheeka won the competition

विज्ञापन
गुहला-चीका। आयुष विभाग की ओर से योग को स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के रूप में ब्लॉक स्तर पर एक प्रतियोगिता करवाई। इस प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स अकादमी व भारतीय योग संस्थान के साधकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को कुल छह वर्गों में बांटा गया था।

इस प्रतियोगिता दोनों की संस्थानों के साधकों ने योग का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान 8 से 14, 14 से 20 व 20 से 28 आयु वर्ग में सतनाम स्पोर्ट अकादमी के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पाए। इसके साथ ही 28 से 40, 40 से 60 व 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भारतीय योग संस्थान चीका के साधकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन


जिला प्रधान डॉ. विनोद गुप्ता ने बताया कि संस्थान के योग साधक राजेश गर्ग, रेखा गर्ग, प्रेम गर्ग, राज बाला गर्ग, नरेश गर्ग, दीक्षित गर्ग, सौरभ सिंगला, महावीर शर्मा, रमेश गोयल व मांगे राम योग मुद्राओं का शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. विक्रमजीत सिंह, स्पोट्र्स कोच सतनाम सिंह, जिला प्रधान डॉ. विनोद गुप्ता, संदीप राजराना व अन्य योग सहायकों ने इस प्रतियोगिता को करवाने में मुख्य भूमिका निभाई। डॉ. विक्रमजीत सिंह ने भारतीय योग संस्थान चीका द्वारा किए गए प्रबंध की प्रशंसा की। आज की प्रतियोगिता में लगभग 130 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर योग शिक्षक कुलदीप सिंगला, सुरेश गोयल, हरीश मित्तल भी मौजूद रहे। संवाद


योग प्रोटोकाल के अनुसार केंद्रों पर किया योगाभ्यास

गुहला-चीका। भारतीय योग संस्थान चीका द्वारा योग दिवस की तैयारी पर कॉमन योग प्रोटोकोल के तहत अपने अलग अलग योग केंद्रों पर योगाभ्यास किया। जिला प्रधान डॉ. विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत केंद्रों पर कॉमन योग प्रोटोकोल के तहत योग एवं प्राणायाम करवाया जा रहा है। योग दिवस को लेकर भारतीय योग संस्थान के सभी साधकों में पूरा उत्साह है। सभी साधक 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग कार्यक्रम में भाग लें लोग को भी योग के लिए लिए प्रेरित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed