{"_id":"692f37e9442e3f4d9700a8a4","slug":"yashpreet-got-first-place-in-clay-modelling-kaithal-news-c-18-1-knl1004-793191-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: क्ले माडलिंग में यशप्रीत को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: क्ले माडलिंग में यशप्रीत को पहला स्थान
Wed, 03 Dec 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। रोहतक में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना की प्रदेश स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतिस्पर्धा 2025-26 में दृश्य कला 3डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहला के छात्र यशप्रीत सिंह ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल व गुहला का नाम रोशन किया है। उन्हें स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र और 21 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंगलवार को विद्यालय पहुंचने पर यशप्रीत को प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्यजी नरेंद्र पाल दीक्षित ने यशप्रीत की प्रतिभा को सराहा। मैडम मनभावती की भी उन्होंने प्रशंसा की। संवाद