{"_id":"6af3588e8c522d84910fc4b3","slug":"gaurav-from-kultaran-has-been-selected-for-the-state-level-competitions-of-the-khel-mahakumbh-he-is-currently-a-tenth-grade-student-kaithal-news-c-245-1-kht1017-157722-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेल महाकुंभ के राज्यस्तरीय मुकाबलों के लिए कुलतारण के गौरव का चयन, दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेल महाकुंभ के राज्यस्तरीय मुकाबलों के लिए कुलतारण के गौरव का चयन, दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा
विज्ञापन
खिलाड़ी गौरव।
कैथल। गांव कुलतारण निवासी 10वीं कक्षा के छात्र गौरव ने खेल के क्षेत्र में प्रतिभा के दम पर एक और उपलब्धि हासिल की है। गौरव का खेल महाकुंभ की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए ओपन कैटेगरी में चयन हुआ है। गांव टयोठा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित चयन प्रक्रिया के दौरान गौरव ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसके आधार पर उसका राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
यह प्रतियोगिता नवंबर में होगी। गौरव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल में 10वीं कक्षा का विद्यार्थी है। पढ़ाई के साथ-साथ उसकी खेलों में भी विशेष रुचि है। वह नियमित रूप से पुलिस लाइन में अभ्यास कर खेल प्रतिभा को निखारने में जुटा है। इससे पहले भी वह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुका है।
कोच पवन कुमार ने बताया कि गौरव ने पिछले वर्ष सीएम कप फुटबॉल टूर्नामेंट की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी भाग लिया था। अब खेल महाकुंभ के लिए ओपन कैटेगरी में उसका चयन हुआ है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन
गौरव के चयन से उसके परिवार और गांव कुलतारण में खुशी का माहौल है। पिता जीत सिंह, ग्रामीणों और परिजनों ने उम्मीद जताई कि गौरव राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर गांव और जिले का नाम रोशन करेगा।