फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Yamunanagar team captured the trophy

Kaithal News: यमुनानगर की टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Thu, 28 Mar 2024 04:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 28 Mar 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar team captured the trophy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में स्व. लाला अमरनाथ खुरानिया की 114वीं जयंती पर बुधवार को राष्ट्र स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हुई प्रतियोगिता में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज (संतपुरा), यमुनानगर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

इससे पहले कार्यक्रम को ऑनलाइन और ऑफलाइन दो मोड में विभाजित किया था। ऑफलाइन इवेंट्स में लोकगीत, डिबेट, फ्लावर अरेंजमेंट, कोलॉज मेकिंग, फॉक सांग जनरल (सोलो) व हरियाणवी डांस (सोलो) इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई गईं जबकि ऑनलाइन इवेंट्स में फोटोग्राफी, एलोकशन व क्विज प्रतियोगिताएं हुईं। राष्ट्र स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में 66 टीमों ने भाग लिया। इसमें हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा, यमुनानगर, करनाल, कौल, ढांड, पूंडरी, कैथल आदि महाविद्यालयों की टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया व कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व प्रात: कालीन सत्र में मुख्य अतिथि पूर्व इलेक्शन एंड इरीगेशन मिनिस्टर नरेंद्र शर्मा, हरियाणा व गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मार्केट कमेटी कुरुक्षेत्र के पूर्व चेयरमैन प्रकाश मिश्रा, कुरुक्षेत्र और सांयकालीन सत्र में बतौर मुख्यातिथि बीपीआर कॉलेज कुरुक्षेत्र के पूर्व प्रधान डीडी शर्मा व उनके पुत्र रूबल शर्मा ने शिरकत की। मुख्यातिथि ने संबोधन में कहा कि लाला अमरनाथ खुरानिया एक महान शख्सियत के मालिक थे। उनके जन्म दिवस पर उनको नमन करता हूं। साथ ही उन्होंने छात्राओं से कहा कि असफलता से हताश न होकर सफलता के लिए अपने प्रयत्न जारी रखने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग व सायंकालीन प्राचार्य प्रभारी श्वेता तंवर ने मुख्यातिथि व मैनेजमेंट प्रधान व सदस्यों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। बाद में दीप प्रज्वलन व गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग, महिला महाविद्यालय समिति, उप प्रधान सुभाष शर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी सतीश चावला, राजीव लटका, इंद्रजीत सरदाना, पुनीत गुप्ता, सुमित अरोड़ा, बाबूराम मंगला आदि मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम
n
ऑनलाइन इवेंट्स फोटोग्राफी में गुरु ब्रह्मानंद कन्या महाविद्यालय अंजनथली, करनाल की छात्रा मुस्कान प्रथम, इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल की छात्रा आशा द्वितीय, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज (संतपुरा) यमुनानगर की छात्रा शिवानी देवी तृतीय रही।

n
क्विज प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल की छात्रा जानवी प्रथम, गुरु नानक खालसा कॉलेज, यमुनानगर की छात्रा भव्या द्वितीय, इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल की छात्रा खुशबू तृतीय रही।

n
एलोकेशन प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल की छात्रा अक्षिता प्रथम, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज (संतपुरा), यमुनानगर की छात्रा मनशा द्वितीय, स्टेवर्ट साइंस डिग्री कॉलेज कटक उड़ीसा की छात्रा संध्या रानी तृतीय रही।

n
ऑफलाइन इवेंट्स में डिबेट में गुरु ब्रह्मानंद कन्या महाविद्यालय अंजनथली करनाल की छात्रा महक और अनु प्रथम, इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल की छात्रा अक्षिता और नव्या द्वितीय, बद्दी यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी बद्दी, हिमाचल प्रदेश की छात्रा आकांक्षा और प्रीति तृतीय रही।

n
हरियाणवी डांस (सोलो ) में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज (संतपुरा), यमुनानगर की छात्रा पूर्णिमा प्रथम, आरकेएसडी कॉलेज कैथल की छात्रा काजल द्वितीय, सीआईएसकेएमवी ढ़ांड-डडवाना की छात्रा किरता भान तृतीय रही। फॉक सॉन्ग जनरल (सोलो) में इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल की छात्रा वंशिका प्रथम, बद्दी यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी बद्दी, हिमाचल प्रदेश की छात्रा श्वेता द्वितीय, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज (संतपुरा), यमुनानगर की छात्रा कुलदीप कौर तृतीय रही।

n
कोलॉज बनाओ प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल की छात्रा कोमल प्रथम, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र की छात्रा चमन धीमान द्वितीय, बद्दी यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी बद्दी, हिमाचल प्रदेश की छात्रा रिशु कुमारी तृतीय रही।


n
फ्लावर अरेंजमेंट प्रतियोगिता में आरकेएसडी कॉलेज कैथल की छात्रा विधि प्रथम, चौधरी ईश्वर सिंह शिक्षण महाविद्यालय की छात्रा सीमा द्वितीय, बद्दी यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग, साइंस एंड टेक्नोलॉजी बद्दी, हिमाचल प्रदेश की छात्रा आरती तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed