फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   yamunanagar girls won cricket competition

लड़कों में फरीदाबाद व लड़कियों में यमुनानगर की टीम रही प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar girls won cricket competition
टेनिस बॉल क्रिकेट संघ की तरफ से जींद रोड स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित सब जूनियर छठी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार देर रात संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में राज्य के 15 जिलों की लड़कों व लड़कियों की टीमों ने हिस्सा लिया। यमुनानगर की लड़कियों और फरीदाबाद के लड़कोें ने प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में हरियाणा ग्रंथ अकादमी के मुख्य अतिथि विरेंद्र चौहान रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आयोजित करवाए गए। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य जसवंत पठानिया, गुरुग्राम से विनोद वर्मा, रोहतक से वीर सिंह आर्य, हरियाणा ओलंपिक संघ के सदस्य राजकमल ढांडा, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता, कपिल गोयल सैन, शुभम चित्रा, जतिन, श्याम, जिया, गोविंद शर्मा, अंकित मिश्रा व योगेश मौजूद थे।
विज्ञापन

लड़कों की टीम में फरीदाबाद ने पहला, गुरुग्राम ने दूसरा व हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की टीम में यमुनानगर प्रथम, अंबाला द्वितीय और कैथल की टीम तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed