फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lord Ram slew Ravana at Birthe Bahari; crowds flocked to the procession.

Kaithal News: बीरथे बाहरी में श्रीराम ने किया रावण वध, शोभायात्रा में उमड़ी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lord Ram slew Ravana at Birthe Bahari; crowds flocked to the procession.
गांव बिरथे बाहरी में दशहरा पर्व के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल भगवान श्रीराम, माता स
राजौंद। गांव बीरथे बाहरी में बाल रामलीला क्लब की ओर से आयोजित रामलीला के 11वें दिन दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया। रावण वध का मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। इसके बाद गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

पिछले 11 दिनों से चल रही रामलीला में स्थानीय कलाकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन किया। संजय कुमार, सूरज, कुलवंत सिंह, विजय कुमार, अरुण कुमार और पूर्व सरपंच रामचंद्र ने अपने किरदारों में शानदार अभिनय कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कलाकारों के प्रभावशाली संवाद और अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन


शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों ने मोहा मन
रावण वध के बाद निकाली गई शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, वीर हनुमान और वानर सेना की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर झांकियों का स्वागत किया और भगवान के दर्शन किए। ढोल-नगाड़ों की थाप और धार्मिक भजनों से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। रावण वध और भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास

आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान राजेश कुमार और प्रबंधक मास्टर बख्शी राम का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग रहा। आयोजन समिति ने बताया कि रामलीला का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है। आयोजन में गांव के युवाओं, बुजुर्गों और गणमान्य लोगों ने भी सहयोग दिया।

गांव बिरथे बाहरी में दशहरा पर्व के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल भगवान श्रीराम, माता स

गांव बिरथे बाहरी में दशहरा पर्व के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल भगवान श्रीराम, माता स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed