फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested after stealing a sack of paddy from the market and fleeing on a motorcycle

Kaithal News: मंडी में धान की बोरी चुराकर मोटरसाइकिल पर भागे दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested after stealing a sack of paddy from the market and fleeing on a motorcycle
कैथल। जाखौली अड्डा स्थित नई अनाज मंडी में धान की बोरी चोरी करने के मामले में अनाज मंडी चौकी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कैथल निवासी अनिकेत और कर्ण सिंह हैं। दोनों मंडी में धान की बोरी चुराकर मोटरसाइकिल पर लादकर भाग गए थे। चोरी की यह वारदात मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर निशानदेही करवाई है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि नई अनाज मंडी में गेट नंबर पांच के पास धान की बोरियों के ढेर से एक बोरी चोरी होने की शिकायत मिली थी। मामले की जांच के दौरान वारदात की सीसीटीवी फुटेज सामने आई जिसमें दो युवक मोटरसाइकिल पर मंडी में पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के अनुसार दोनों युवक धान की बोरियों के ढेर के पास मोटरसाइकिल रोकते हैं और कुछ देर तक आसपास नजर रखते हैं। आसपास किसी व्यक्ति के दिखाई नहीं देने पर वे ढेर से एक बोरी उठाकर मोटरसाइकिल पर लाद लेते हैं और वहां से भाग जाते हैं। चोरी की यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed