फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wrestling union mobilized for the arrest of the president

Kaithal News: कुश्ती संघ अध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए लामबंद

Fri, 05 May 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Wrestling union mobilized for the arrest of the president
कैथल। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग के लिए वकीलों ने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। इससे पहले कैथल के वकील बार रूम के बाहर एकत्रित हुए और बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान वेद प्रकाश ढुल, उप प्रधान सुल्तान बनवाला, सचिव नितेश मंगला, पूर्व प्रधान पीएल भारद्वाज व राजेन्द्र ढुल, सुरेन्द्र रांझा, दलबीर पुनिया, सत्यवीर रावीश, प्रदीप हरित, शमशेर कालीरमण, विक्रम नैन, सत्यपाल काला, राजेश शर्मा, चरण सिंह बनवाला, कृपाल सिंह, बृजभान, हरकेश भूरिया, वीरेंद्र कुंडू, सुरेंद्र राणा, सतपाल शर्मा, सचिन सिंघल, सुधीर कसाना, विक्रम संधू, गौरव जैन, गौरव शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुनील पोलस्थ सहित अनेक वकील का कहना था कि देश की शान बढ़ाने वाले और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों मेडल जीतने वाले पहलवान न्याय के लिए 12 दिन से जंतर-मंतर दिल्ली पर धरने पर बैठे हैं। लेकिन इन पहलवानों की शिकायत पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन बृजभूषण शरण कि अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही उन्हें पद से हटाया। छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाने के बावजूद दिल्ली पुलिस ने कोई प्राथमिक जांच नहीं की और न ही एफआईआर दर्ज की। बुधवार रात दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के साथ गुंडागर्दी की तथा उनकी मदद करने आए लोगों को अवैध हिरासत में रखा। ज्ञापन के माध्यम से वकीलों ने मांग की है कि बृजभूषण शरण को तुरंत गिरफ्तार किया जाए तथा उन्हें पद से हटाया जाए।
विज्ञापन


छह मई को दिल्ली जाएंगे समर्थन के लिए वकील
कैथल। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान वेद प्रकाश ढुल ने कहा कि कैथल के वकील छह मई को दिल्ली के जंतर मंतर में अपने न्याय की लड़ाई लड़ रहे पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जाएंगे। इस बारे में कैथल के वकीलों ने उनसे अपील की थी कि स्वर्ण पदक विजेता पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जाना चाहिए। इस बात को मानते हुए प्रधान ने फैसला किया कि वे वकीलों को लेकर छह मई को दिल्ली जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के लिए विश्व स्तर पर मेडल जीतने वाले पहलवान हमारे देश की शान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed