फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Workers were taught the ideology of BJP

Kaithal News: कार्यकर्ताओं को पढ़ाया गया भाजपा की विचारधारा का पाठ

Mon, 09 Mar 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 09 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Workers were taught the ideology of BJP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। भाजपा कलायत मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का रविवार को समापन हो गया। यह कार्यशाला शनिवार को कलायत नगर पालिका कार्यालय भवन की पहली मंजिल पर शुरू हुई थी, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और विचारधारा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा कलायत मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत ने की, जबकि आयोजन की संयोजक की जिम्मेदारी जिला सचिव अजय प्रताप राणा ने संभाली। उनके साथ मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष जंगीर सिसला भी पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। इसके अलावा पर्यवेक्षक के रूप में अमनदीप विर्क असंध ने भी कार्यशाला की गतिविधियों पर नजर रखी।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत ने बताया कि पूर्व निर्धारित रूपरेखा के अनुसार दो दिनों तक चली इस कार्यशाला में कुल सात सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना और कार्यपद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला के पहले दिन के पहले सत्र में पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सत्र की अध्यक्षता महिला नेत्री सुमन राणा ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना से काम करने का संदेश दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि प्रशिक्षण शिविरों का यह क्रम पूरे मार्च माह में लगातार जारी रहेगा। इन शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और संगठनात्मक मूल्यों की बारीक जानकारी दी जाएगी, ताकि वे इन विचारों को समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।

रविवार को आयोजित छठे सत्र में डीएनटी बोर्ड के उपाध्यक्ष जसवंत पठानियां ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, जबकि अंतिम सातवें सत्र में पाई मार्केट कमेटी के चेयरमैन कृष्ण पिलनी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।


इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन राजकिशन काका राणा, ऋषिपाल कौलेखां, सीएम विंडो प्रतिनिधि मेनपाल राणा, राममेहर शर्मा, जयदीप राणा, डॉ. प्रीतम कौलेखां, अजीत चहल, राहुल राणा, राधेश्याम प्रजापति, सचिन शर्मा, रमेश ढूंढवा, महीपाल दुमाड़ा और प्रवीण कांसल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed