{"_id":"622e51fbc8716b1925761500","slug":"workers-forget-their-differences-and-work-in-team-spirit-aseem-kaithal-news-knl101791672","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक द इंडिया व लगान फिल्म दिखाकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जाएगा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक द इंडिया व लगान फिल्म दिखाकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जाएगा जोश
विज्ञापन
कैथल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे त्रि-देव सम्मेलनों के तहत रविवार को यहां आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर आरकेएसडी कॉलेज सभागार में त्रि-देव सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य वक्ता कैथल नगर परिषद चुनाव के प्रभारी व अंबाला के विधायक असीम गोयल ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में आपसी मतभेद भुलाकर टीम भावना से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने विधायक लीला राम से कहा कि वे कार्यकर्ताओं को साल में एक बार कोई टीम भावना वाली प्रेरणादायक फिल्म जरूर दिखाएं। इसमें लगान या फिर चक दे इंडिया..जैसी टीम भावना वाली फिल्म हो और जिसका अंत सुखद हो।
इससे सभी कार्यकर्ताओं को एक टीम के तौर पर काम करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पंजाब चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने लिखित में दे दिया था कि चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार रहे हैं, उसी प्रकार से वे लिख कर दे सकते हैं कि कैथल में भाजपा टीम के तौर पर काम करे तो नगर परिषद चुनाव में कमल खिलेगा। इस मौके पर विधायक लीला राम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल की नीतियों का परिणाम है कि आज प्रदेश विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों का जाल बिछाया जा रहा है। भाजपा ने पिछले सात-आठ सालों में देश की राजनीति को बदल कर रख दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि सभी जगह भाजपा को कार्यकर्ताओं के बूते ही जीत मिल रही है।
इस मौके पर चेयरमैन कैलाश भगत, हरपाल शर्मा, मुनीष कठवाड़, संजय भारद्वाज, सुरेश गर्ग नौच, रामपाल राणा, सुरेश संधू, प्रवीण सरदाना, ज्योति सैनी, प्रवीण सिंगला, सिंदर पहलवान, सीमा शर्मा, पूनम सहोता, पूजा रानी, सुनीता जांगड़ा, पवन कसाना, सत्यवान मेहरा, साहिल शर्मा, साहिल राणा, विकास कठवाड़, सत्तू कठवाड़, मीनू क्योडक़, कुशलपाल सैन, विनोद सोनी, सुरेश जांगड़ा भी मौजूद रहे।