फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Work seriously on water conservation: Introduction

Kaithal News: जल संरक्षण पर गंभीरता से करें काम ः भूमिका

Sat, 21 Jun 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 21 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Work seriously on water conservation: Introduction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जल शक्ति अभियान की केंद्रीय नोडल अधिकारी भूमिका वर्मा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले के अधिकारियों, जल सहेलियों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण सामूहिक प्रयासों से ही संभव है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय और गंभीरता से कार्य करें।

भूमिका वर्मा ने कहा कि वन विभाग के सहयोग से अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए और उनकी उचित देखभाल भी सुनिश्चित हो। उन्होंने सुझाव दिया कि ट्यूबवेल कनेक्शन के समय किसानों को पौधे लगाना अनिवार्य किया जाए। साथ ही ग्रे वाटर रीयूज के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की योजना भी तैयार की जानी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर में पानी पहुंचाने के साथ-साथ जल की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए वाटर टेस्टिंग किट के सही उपयोग की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि वाटर टेस्टिंग किट का उपयोग कैसे किया जाना है, इसकी भी पूर्ण जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि सही डाटा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैना गांव के स्कूल में किचन गार्डनिंग के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्होंने अन्य विद्यालयों को भी इससे प्रेरणा लेने को कहा। सिंचाई विभाग को प्री-मानसून दौरे के दौरान लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने, और मनरेगा के तहत नहरों व ड्रेनों की सफाई में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि डीएसआर तकनीक से धान की खेती करने से जल की बचत होती है, साथ ही सरकार प्रोत्साहन राशि भी देती है, जिसकी जानकारी किसानों तक पहुंचाई जाए। इस मौके पर जल सहेली रचना ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि घटता भू जल स्तर भविष्य के लिए काफी संकट पैदा कर सकता है।

राजौंद और गुहला में भूजल स्तर काफी नीचे है, वहां अटल भूजल योजना के तहत जल सहेलियाँ घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं, जिससे लोगों की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव आया है। इस प्रयास की प्रशंसा न सिर्फ राज्य बल्कि केंद्र स्तर पर भी की जा रही है। उन्होंने संबंधित विभागों को योजना से जुड़े सभी डाटा को व्यवस्थित रूप से संकलित करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ सुरेश राविश, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता गुरविंद्र सिंह, बीडीपीओ नेहा शर्मा, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ गोपाल वैध, जिला सलाहकार दीपक कुमार, अन्नू टोंक, जगजीत सिंह व अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जल सहेली रचना ने भी विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed