{"_id":"6922016ee4f9c807dc075a1a","slug":"womens-football-team-won-bronze-medal-kaithal-news-c-245-1-kht1002-141072-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिला फुटबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिला फुटबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक
Sun, 23 Nov 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी । कन्या महाविद्यालय की विजेता टीम प्राचार्या राणा व स्टाफ के साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर पूंडरी महाविद्यालय की फुटबॉल टीम ने अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर एक बार फिर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉक्टर प्रेम लता ने बताया कि हर साल इस प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सौजन्य से किया जाता है। 4 वर्ष से लगातार महाविद्यालय की टीम अंतर महाविद्यालय फुटबॉल में परचम लहरा रही है।
प्राचार्य डॉक्टर अमिता राणा ने टीम का स्वागत किया और बधाई दी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की खिलाड़ी हमेशा खेलों के क्षेत्र में महाविद्यालय का नाम रोशन करती रही है। इस अवसर पर प्रबंधक समिति के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह एवं अन्य सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में अंतर विश्वविद्यालय फ़ुटबॉल प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय के 4 खिलाड़ियों का चयन किया गया। टीम की मुख्य सदस्या रही याचना, सीमा, सोनू, शालिनी, वन्दना, शेफाली, रिंकी, नैंसी, बिका, पारुल, रोमा, सिमरन, खुशबू मन्नत, निशा, वाणी, आंचल, ईशा तथा सानिया। टीम की सफलता में शारीरिक शिक्षा प्राध्यापिका पिंकी देवी का अहम योगदान रहा।