Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vanshika wins bronze medal at All India School Games; victory procession held

Kaithal News: ऑल इंडिया स्कूल गेम्स में वंशिका ने जीता कांस्य पदक, निकाला विजय जुलूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Vanshika wins bronze medal at All India School Games; victory procession held
पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते स्कूल स्टाफ सदस्य व शहरवासी। विज्ञ​​प्ति
राजौंद। असंध रोड स्थित ब्राइट ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा वंशिका ने ऑल इंडिया स्कूल गेम्स की कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक आयोजित की गई थी। वंशिका की उपलब्धि के उपलक्ष्य में मंगलवार को स्कूल से उसके घर तक विजय जुलूस निकाला गया। खिलाड़ी को खुली जीप में बैठाकर डीजे की धुनों के साथ शहर में जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

जगह-जगह शहरवासियों ने वंशिका सहित विद्यालय के पांच पदक विजेता विद्यार्थियों का फूल-मालाओं और नोटों की मालाओं से स्वागत किया। लोगों ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर खुशी जताई। विद्यालय के एमडी वीके सिंह राणा और प्रिंसिपल बी आर ने वंशिका सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा से विद्यालय का नाम लगातार रोशन हो रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ खेलों को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है। विद्यालय के अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। दीपांशी ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में सीबीएसई प्रतियोगिता में उपलब्धि हासिल की जबकि प्रतीक ने 51 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। शुभम ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया और विशाल ने हरियाणा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते स्कूल स्टाफ सदस्य  व शहरवासी। विज्ञप्ति

पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते स्कूल स्टाफ सदस्य व शहरवासी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed