{"_id":"6af35bee2a0bcf86ed052c55","slug":"the-85438-voters-identified-under-the-asdd-category-will-now-undergo-re-verification-kaithal-news-c-245-1-kht1013-157716-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एएसडीडी श्रेणी में चिन्हित 85,438 मतदाताओं का अब पुनः सत्यापन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एएसडीडी श्रेणी में चिन्हित 85,438 मतदाताओं का अब पुनः सत्यापन होगा
विज्ञापन
कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अपराजिता ने कहा कि जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान एब्सेंट, शिफ्टेड और डेड श्रेणी में चिन्हित किए गए कुल 85,438 मतदाताओं को चुनाव आयोग ने एक और अवसर प्रदान किया है। इन मतदाताओं का अब पुनः सत्यापन करवाया जाएगा, ताकि पात्र मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने का अवसर मिल सके। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अपराजिता ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहीं थीं।
इससे पहले हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर इस प्रक्रिया की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। डीसी अपराजिता ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जिले में 85,438 मतदाताओं को एएसडीडी श्रेणी में चिन्हित किया गया था जिनके नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए गए थे। अब चुनाव आयोग के निर्देशानुसार इन सभी मतदाताओं का दोबारा सत्यापन करवाया जाएगा। इसके लिए सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जाए और उनके माध्यम से संबंधित मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाए जाएं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलओ के माध्यम से पुनः सत्यापन की प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा में पूरा करवाएं। इस कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के अवसर से वंचित न रहे। डीसी ने कहा कि सत्यापन के दौरान जो मतदाता पात्र पाए जाएंगे, उनके नाम नियमानुसार अंतिम मतदाता सूची में दोबारा शामिल किए जाएंगे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ इस कार्य को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए।