फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women doing excellent work should apply

Kaithal News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं करें आवेदन

Sun, 22 Dec 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 22 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Women doing excellent work should apply
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार 2024-25 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली इच्छुक महिलाएं लघु सचिवालय स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में अब 27 दिसंबर तक आवेदन जमा करवा सकती हैं। योग्यता व अन्य जानकारी के लिए॒ www.wedhry.gov.in पर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने दी है।


उन्होंने बताया कि पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को प्रदान किया जाता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार एक लाख 50 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र, लाइफटाइम अचीवर्स अवार्ड के लिए 51 हजार व प्रशस्ति पत्र, एएनएम/ नर्स / महिला एमपी डब्ल्यू पुरस्कार के लिए 21 हजार व प्रशस्ति पत्र, महिला खिलाड़ी के लिए 21 हजार व प्रशस्ति पत्र, सरकारी कर्मचारी के लिए 21 हजार व प्रशस्ति पत्र, सामाजिक कार्यकर्ता के लिए 21 हजार व प्रशस्ति पत्र तथा महिला उद्यमी के लिए 21 हजार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। आवेदन से संबंधित जानकारी डब्ल्यूसीडीएचआरवाई डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed