फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women commision's chairperson in Kaithal

‘महिला उत्पीड़न मामलों में पुलिस जल्द करे कार्रवाई’

Fri, 18 Jul 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Fri, 18 Jul 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
Women commision's chairperson in Kaithal
कैथल। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कमलेश पांचाल ने वीरवार को जिले के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों में गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


 उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनका निपटान करने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस के संज्ञान में महिला उत्पीड़न का कोई भी मामला आता है चाहे वह एफआईआर के माध्यम से आए अथवा मीडिया के माध्यम से, उसकी सत्यता की जांच करके कार्यवाई की जाए।
विज्ञापन


कई बार महिलाओं के साथ हुए दुराचार के मामले विलंब से सार्वजनिक होते हैं, जिसके बारे में तह तक जाना जरूरी होता है। ऐसे मामलों में जांच उपरांत यदि केस झूठा पाया जाता है, तो केस दर्ज करवाने वाले के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं को मिलती है आर्थिक  मदद

हरियाणा सरकार ने उत्पीड़ित महिलाओं को आश्रय देने के लिए प्रदेश में कई जगह महिला आश्रम स्थापित किए हुए हैं,जिसमें महिलाएं आश्रय ले सकती हैं। अनुसूचित जाति की उत्पीड़ित महिलाओं को जो इस आश्रम में रहती हैं, उन्हें मासिक भत्ता देने का भी प्रावधान है तथा दुष्कर्म से पीड़ित ऐसी महिलाओं को तीन चरणों में 50-50 हजार रुपये की मदद दी जाती है। ऐसे मामलों में वकील भी मुहैया करवाया जाता है।


 किसी भी घटना से बचने के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की बसों तथा अन्य यातायात वाहनों पर हेल्पलाइन नंबर 1091 अंकित किया गया है। इस बैठक में एसपी कुलदीप सिंह यादव, जिला में तैनात सभी उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक के इलावा कार्यक्रम अधिकारी सरिता चौहान, महिला संरक्षण अधिकारी सुनीता शर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed